30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद हेमराज का शरीर पंचतत्व में विलिन

भारत माता की जयकारों के गूंजा गांव चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 3 Sep 2019, 12:09 PM IST

शहीद हेमराज का शरीर पंचतत्व में विलिन

शहीद हेमराज का शरीर पंचतत्व में विलिन

अजमेर/रूपनगढ़. रूपनगढ़ उपखण्ड के भदूण गांव निवासी शहीद हेमराज निठरवाल (Shaheed Hemraj Nitharwal) का राजकीय सम्मान (State honor) के साथ अटल सेवा केन्द्र के पास राजकीय शाला मैदान में अंतिम संस्कार हुआ। शहीद हेमराज कश्मीर के राजौरी पूंछ सेक्टर (Rajouri Poonch Sector of Kashmir) में रविवार रात हुई गोलाबारी में दुश्मन से लोहा लेते शहीद हो गया था। हेमराज दो साल पहले भारतीय थल सेना (Indian army) में नियुक्त हुए थे। 23 वर्षीय हेमराज कश्मीर के पूंछ-राजौरी में तैनात थे। शहीद का शव सोमवार रात्रि को रूपनगढ़ लाया गया। उनके निवास स्थान से मंगलवार को सुबह अंतिम यात्रा शुरू हुई। उसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शहीद की पार्थिव देह पर पुष्षवर्षा की गई। अंतिम यात्रा (antim yaatra) में शामिल लोग भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा हेमराज तेरा नाम रहेगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। परिवार के लोगों ने शहीद हेमराज के अंतिम दर्शन करने को रोते देख वहां पर मौजूद सभी की आंखे नम हो गई। शहीद के माता-पिता को आंसू थमने का नाम नहीं रहे थे। अंतिम संस्कार में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा (Medical Minister Dr. Raghu Sharma), सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश रावत, किशनगढ़ विधायक सुरेश टांक, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सिंह सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद रहे। सेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर हवा में गोलियां दागकर शस्त्र उलटकर सलामी दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि दी।

Read more : अजमेर जिले का सपूत हेमराज कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुआ शहीद

चार भाइयों में सबसे छोटे

शहीद हेमराज भदूण में सामली ढाणी निवासी भोलूराम व माता दाखा देवी की सबसे छोटी संतान थे। उनसे बड़े भाई पूराराम, रामेश्वर, गिरधारी, बंशी, गोपाल व बहन सोनी देवी है। वे वर्ष 2017 मे ंभारतीय सेना में भर्ती हुए।

Watch More : भारत माता के जयकरो के साथ शहीद हेमराज को दी गई मुखाग्नि- देखें तस्वीरें