30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शालिनी पाठक और सांवरा जाएंगे लोगों के पास, बताएंगे क्यूं खास है आपका वोट

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Sep 2018, 9:13 PM IST

shalini pathak in ajmer

shalini pathak in ajmer

अजमेर.

विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए आयोजित स्वीप गतिविधियों के तहत इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स में कबड्डी की रजत पदक विजेता शालिनी पाठक और दिव्यांग सांवरा को अजमेर जिले का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही जिले के सभी कॉलेजों में कैम्पस एम्बेसेडर नियुक्त कर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ये सभी प्रतिनिधि आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए आमजन को प्रेरित करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने कलक्ट्रेट में आयोजित एक कार्यक्रम में इनका स्वागत किया।

शालिनी स्पोटर््स सेलेब्रिटी, डिप्टी कमांडेंट
जिला एम्बेसेडर नियुक्त की गई शालिनी पाठक जकार्ता एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम की सदस्य एवं जानी मानी स्पोटर््स सेलेब्रिटी हैं। वे अजमेर में हाड़ी रानी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सैफ खेलों सहित कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।

हार नहीं मानी, अब दूसरों को देते हैं प्रशिक्षण
जिला एम्बेसेडर नियुक्त किए गए दिव्यांग सांवरा एक ऐसी शख्सियत है, जिसने हालातों से हार नहीं मानी। शारीरिक अक्षमता के बावजूद सांवरा ने घर बैठने के बजाए अपने जैसे दिव्यांगजनों को प्रशिक्षित करने का बीड़ा उठाया। वे मीनू मनोविकास स्कूल में मास्टर ट्रेनर हैं और दिव्यांगों को हालात से लडकर आगे बढऩे की सीख देते हैं।

प्रत्येक व्यक्ति करे मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए निर्वाचन विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति मतदान करने अवश्य जाए। इसके लिए युवाओं के कंधों पर विशेष जिम्मेदारी रहेगी। प्रत्येक कॉलेज में निर्वाचन विभाग द्वारा कैम्पस एम्बेसेडर नियुक्त किए गए हैं। इन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होगी कि अपने साथी युवाओं, उनके परिवारों को मतदान के प्रति जागरूक करें।

सूची में जुड़वाएंगे नाम

जिला परिषद के सीईओ एनं स्वीप प्रभारी अरुण गर्ग ने बताया कि कैम्पस एम्बेसेडर की भूमिका वोटर लिस्ट में अंपजीकृत युवाओं, शिक्षकों और उनके परिवारजनों की पहचान कर नाम जुड़ाने की रहेगी। इसी तरह यह प्रतिनिधि अन्य सहयोगी गतिविधियों,स्वीप गतिविधियों, राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सहित अन्य गतिविधियों में सहयोग करेंगे। कॉलेजों में मतदाता साक्षरता क्लब स्थापित किए जाएंगे।

बढ़चढ़ कर करें मतदान

शालिनी ने सभी युवाओं से बढ़-चढ़ कर मतदान जागरुकता कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अंजलि राजौरिया, प्रशिक्षु आईएएस तेजस्वी राणा, एडीएम अबु सूफियान चौहान एवं एम.एल.नेहरा सहित अन्य अधिकारी,कैम्पस एम्बेसेडर आदि उपस्थित थे।