31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर जिले में शीतलहर, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

तीन दिन से कंपकंपी छूटने से लोग रहे परेशान, दिन में भी अलाव तापकर राहत पाने का कर रहे जतन,पशु-पक्षियों पर भी ठंड का असर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 18 Dec 2019, 4:31 PM IST

अजमेर जिले में शीतलहर, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

अजमेर जिले में शीतलहर, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

अजमेर. जिले में तीन दिन से कड़ाके की ठंड है। ठंडी हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है। हालात यह है कि दिन में भी लोग अलाव तापने को मजबूर हैं। पहाड़ी इलाकों में हिमपात और आंध्र प्रदेश में बने चक्रवाती परिसंचार का असर राजस्थान के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ अजमेर पर भी दिखा है।

बर्फीली हवाओं ने सुबह धुजाए रखा। पहाड़ों पर हल्का कोहरा मंडराता रहा। नलों का पानी बर्फ सा महसूस हुआ। सूरज निकलने तक कंपकंपाहट बनी रही। धूप निकलने के बाद भी लोगों को खास राहत नहीं मिली। दोपहर बाद लोगों का वक्त धूप में ही बीता। गलन ने जमकर परेशान किया। शाम होते-होते सर्दी के तेवर फिर तीखे हो गए।

हवा में ठंडक

हवा में ठंडक होने से लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। गर्म कपड़ों से भी राहत नहीं मिल पा रही। जिला मुख्यालय पर बाजार जल्द ही बंद होने लगे हैं तो सुबह देरी से खुल रहे हैं। रेलवे स्टेशन,बस स्टैण्ड, ख्वाजा की दरगाह पर जरूर चौबीस घंटे चहल-पहल है। अजमेर व केकड़ी में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

सुबह लोग घरों में कैद रहे। सुबह उठने पर लोगों को हवा में ठंडक का अहसास हुआ। तापमान में कमी के चलते हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने परेशान किया। कोहरे व तेज ठंड से बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं राजमार्गों पर वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा।

अलाव तापकर राहत पाने का प्रयास

गर्म कपड़ों में लकदक होने के बावजूद पूरे दिन धूजणी छूटती रही। लोग दिन में भी अलाव तापते नजर आए। दोपहर बाद निकली धूप से थोड़ी देर के लिए राहत महसूस हुई। तेज सर्दी के चलते गुड़, गजक, रेवड़ी सहित तिल से बनी वस्तुओं की बिक्री में तेजी आई है। तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने व लगातार घना कोहरा छाया रहने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।

जिले के सरवाड़ में भी तेज कड़ाके की ठंड व सुबह से चली शीतलहर ने लोगों के हाड़ कंपकंपा दिए। सूर्यदेव भी बादलों की ओट में दुबके रहे। पूरे दिन ठंडी हवाएं कलेजे में तीर की तरह चुभती रही। रही-सही कसर कोहरे ने पूरी कर दी। मंगलवार को सदर बाजार, हलवाई गली, गांधी चौक, बस स्टैंड, चंदाप्रभु बाजार सहित कई स्थानों पर लोगों ने अलाव तापकर सर्दी से बचने की जुगत की। शाम पांच बजते-बजते बाजारों में खामोशी दिखाई देने लगी।
श्रीनगर कस्बे में कड़ाके की ठंड से आमजन खासा परेशान है। मंगलवार तडक़े से ही यहां कोहरा छाया रहा जो सुबह ९ बजे तक रहा। शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दिनभर लोग अलावा तापते नजर आए। सूर्यदेव ने सुबह दस बजे बाद दर्शन दिए।

सरवाड़, केकड़ी, सावर, भिनाय, बोराड़ा, मसूदा, ब्यावर व खरवा सहित पीसांगन क्षेत्र में ठंडी हवा चलने से गलन बनी हुई है। दिन में भी लोगों की धूजणी छूटती रही। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव का जतन करते रहे।