
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा के साथ रिलीज हुआ शहर के अनवारुल का नया गाना 'लक्क शेक
धौलपुर. शहर के युवा कलाकार अनवारुल हसन अन्नू का एक और नया गाना अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें उन्होंने गोविंदा की बेटी टीना आहूजा के साथ परफॉर्मेंस की है। जिसको लेकर मुंबई में पार्टी एंथम लक्क शेक म्यूजिक वीडियो सांग रिलीज हुआ। मुंबई में सांग की स्टार कास्ट व टीम मेंबर्स के बीच रेड कारपेट प्रीमियर सेरेमनी इवेंट आयोजित किया गया। जहां अनवारुल, टीना, शिवानी कश्यप ने सांग प्ले कर हुक उप स्टेप्स परफॉर्म किए और सांग से जुडी जानकारी व शूटिंग एक्सपीरियंस शेयर किए।
इस सांग लॉन्चिंग इवेंट के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, बेटे यशवर्धन आहूजा, एक्टर राहुल रॉय, रूसाद राणा, डायना खान, कंवलप्रीत सिंह, साजिद बूबरे, ईशान मसीह व जाने माने बॉलीवुड और फैशन जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।गोविंदा, गणेश आचार्य, नोरा फतेही ने वीडियो मैसेज के माध्यम से टीम की स्टार कास्ट को शुभकामनाएं दी। सिंगर शिवानी कश्यप और वीन राँझा ने इस गाने को गाया है। अनवारुल के बड़े भाई युवा व्यवसाई मोहसिन खान ने बताया कि गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाना लॉन्च होने के 24 घंटे के भीतर 1 मिलियन से अधिक व्यूवर हो चुके हैं। युवाओं की ओर से इसको काफी सराहा जा रहा है
Published on:
23 Jul 2021, 1:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.