26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल सफर कर, शुभम दे रहे पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
Play video

कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल सफर कर, शुभम दे रहे पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

www.patræ÷ika.càæm/ræ÷ajasthan-news

Google source verification

अजमेर. कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल सफर कर रहे जायरीन शुभम ने मंगलवार को ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दी। वे पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए कश्मीर से निकले हैं। साथ ही 1500 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। खादिम सैयद सलमान चिश्ती ने यहां उनका स्वागत किया। शुभम अब गुजरात, महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे।

 

उत्तराखंड के शुभम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने यह पदयात्रा शुरू की है। अब तक वे 55 दिन की यात्रा कर चुके हैं। तीन महीने बाद वे कन्याकुमारी पहुंचेंगे जहां यात्रा का समापन होगा। शुभम ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इसलिए लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरुक किया जाना जरूरी है। उन्होंने 5 नवंबर 2018 को श्रीनगर से पैदल यात्रा शुरू की थी।