29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांजा तस्करों की तगड़ी गठजोड़ : निजी बस से सप्लाई, फिर पहुंचती सांसी बस्ती,पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

अजमेर जिले में बढ़ा नशे का कारोबार, पुलिस ने कसा शिकंजा, मादक पदार्थ की जकड़ में जिला,हर आयु वर्ग के नशेडिय़ों की बढ़ रही संख्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 7 Jul 2021, 1:42 AM IST

गांजा तस्करों की तगड़ी गठजोड़ : निजी बस से सप्लाई, फिर पहुंचती सांसी बस्ती,पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

गांजा तस्करों की तगड़ी गठजोड़ : निजी बस से सप्लाई, फिर पहुंचती सांसी बस्ती,पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

Ajmer अजमेर. जिले में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस भी सख्ती बरत रही है। कानून के आगे कोई नहीं बच सकता। पिछले माह से अब तक पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। खासकर नशीले पदार्थोंं के व्यापार में भगवान गंज सांसी बस्ती सुर्खियों में हैं।

यहां के तार महाराष्ट्र के नन्दनपुर से जुड़े हैं। बस्ती में सप्लाई होने वाले मादक पदार्थ की खेप भी वहीं से आती है। तस्कर परबतपुरा बायपास तक निजी बस से पहुंचता है और यहां 15 से 20 किग्रा का पैकेट थमाने के बाद आगे निकल जाता है। क्लॉक टावर थाना पुलिस महाराष्ट्र नन्दपुर से अजमेर की सांसी बस्ती तक गांजे की खेप पहुंचाने वाले अशोक सांसी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

महाराष्ट्र के नन्दपुर से आपूर्ति

अनुसंधान अधिकारी व थानाप्रभारी दिनेश कुमावत की पड़ताल में सामने आया कि सांसी बस्ती निवासी अरविन्द उर्फ करण सांसी, मुकेश उर्फ साहिल सांसी तक गांजे की खेप महाराष्ट्र के नन्दपुर से पहुंच रही है। उन्हें महाराष्ट्र में बसा अशोक सांसी अजमेर तक गांजे की सप्लाई देकर जाता है। वह जब भी आता है कम से कम 15 से 20 किग्रा का पैकेट उतार कर जाता है।

लंबी दूरी का सफर

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अशोक महाराष्ट्र से अजमेर तक लम्बी दूरी की प्राइवेट बस में सफर करता है। वह अरविन्द व मुकेश को अजमेर के परबतपुरा बायपास पर पार्सल थमाने के पश्चात आगे निकल जाता है या फिर महाराष्ट्र की तरफ लौट जाता है। वह पूर्व में भी कई मर्तबा अजमेर आ चुका है।

पुलिस तस्दीक में जुटी

पुलिस प्रकरण की पड़ताल में अरविन्द उर्फ करण सांसी, मुकेश उर्फ साहिल सांसी के बयानों की तस्दीक के लिए उनके मोबाइल फोन की सीडीआर खंगाल रही है। पुलिस दोनों की सीडीआर से महाराष्ट्र नन्दपुर निवासी अशोक सांसी के नम्बर और उसके अजमेर आने की तस्दीक में जुटी है।

यह है मामला

अलवर गेट थाना पुलिस ने 3 जुलाई की रात जिला स्पेशल टीम की सूचना पर सांसी बस्ती निवासी अरविन्द उर्फ करण, मुकेश उर्फ साहिल सांसी व आदर्शनगर निवासी पुनीत शर्मा को 4.900 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार कर उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।