29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smart city in ajmer : स्मार्टसिटी में स्मार्ट तरीके से बुझाएंगे आग

नगर निगम को मिली पांच मोटर साइकिलें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 31 Aug 2019, 5:13 PM IST

Smanrt city ajmer : स्मार्टसिटी में स्मार्ट तरीके से बुझाएंगे आग

Smanrt city ajmer : स्मार्टसिटी में स्मार्ट तरीके से बुझाएंगे आग


अजमेर. स्मार्टसिटी अजमेर (ajmer) की तंग गलियों में अब मोटरसाइकिलों (Motorcycles) के जरिए आग बुझाई जाएगी। आग बुझाने के लिए 5 मोटरसाइकिलें लम्बे इंतजार के बाद नगर निगम (nager nigam) को प्राप्त हो गईं। इन मोटर साइकिलों पर चार सिलेंडर, दो गल तथा दो कंटेनर लगे हुए हैं। उपकरण से लैस एक मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए है। मोटर साइकिलें आजाद पार्क (Azad Park) के पास अग्निशमन कार्यालय में खड़ी करवाई गई हैं। चीफ फायर ऑफिसर के अनुसार इन मोटरसाइकिलों का उपयोग छोटी आग, कार, बिजली के मीटर (Electric meter), गैस सिलेंडर, घर में आग लगने, तंग गलियों में उपयोग किया जा सकेगा। इनका इस्तेमाल विशेष रूप से उर्स के मौके पर आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए किया जा सकेगा। यह 1000 वोल्ट के बिजली उपकरण (electrical appliance) पर भी कार्य कर सकती हैं। बाइक दरगाह बाजार, नया बाजार, पुरानी मंडी, पट्टी कटला, लंगर खाना गली सहित तंग गलियों में आग लगने पर यह तुरंत मौके पर पहुंच सकती है और आग को बुझाने में मददगार होगी। भीड़ भाड और तंग गलियों में अग्नि शमन के बड़े वाहनों को पहुंचने में समय लगता था और वह मौके पर पहुंच भी नहीं पाते थे। इसके कारण आग बुझाने के लिए पांच मोटरसाइकिलें नगर निगम को मिल चुकी है।

Read more : Muharram: दरगाह में थमी कव्वालियां, होगी चौकी की धुलाई

टे्रन की पटरी पर छोड़ भागे बाइक

अजमेर. बांदनवाड़ा-नसीराबाद के बीच मोटरसाइकिल (Motorcycl) के साथ पटरी पार कर दो युवक सामने ट्रेन आती देख मोटरसाइकिल बीच पटरी पर ही छोड़ भागे। ट्रेन (train) की चपेट में आने से बाइक चकनाचूर हो गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश जेवलिया ने बताया कि बारिश की वजह से आरयूवी में पानी भरने के कारण क्षेत्रवासी रेलवे पटरी (Railway track) से आने-जाने लगे हैं। शुक्रवार 7.30 बजे बांदनवाड़ा के निकट दो युवक मोटरसाइकिल लेकर पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान अजमेर-हैदराबाद ट्रेन तेज गति से वहां तक आ पहुंची। अपनी जान बचाने के लिए दोनों युवक मोटरसाइकिल पटरी पर ही फेंक कर भाग गए। तेज गति से आ रही ट्रेन (train)की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई।