30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में लगाए जाएंगे 4-जी तकनीक के स्मार्ट मीटर

आरएपीडीआरपी योजना अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र में 1.90 लाख मीटर लगाने की है तैयारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 4 Sep 2019, 10:00 PM IST

प्रदेश में लगाए जाएंगे 4-जी तकनीक के स्मार्ट मीटर

ajmer discom

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम (ajmer discom) ने अपने क्षेत्राधीन 30 शहरों में आरएपीडीआरपी योजना के तहत 4-जी तकनीक के 1 लाख 90 हजार 822 स्मार्ट मीटर (Smart meters) लगाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। अजमेर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस भाटी के नेतृत्व में स्मार्ट मीटरों की जांच के लिए लखनऊ (lucnow)गई टीम ने अपनी पड़ताल पूरी कर ली है। यह टीम बुधवार को लौटेगी। टीम ने यूपी की बिजली कम्पनी के चेयरमैन तथा अभियंताओं से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा की। इसके अलावा मीटर निर्माण व अन्य कम्पनियों से भी मीटरों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। पता चला है कि यूपी में मीटर सप्लायर कम्पनी 4.5 लाख मीटर लगा चुकी है लेकिन वहां इसकी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं।

स्मार्ट मीटरों में यह होगा बदलाव

अजमेर डिस्कॉम में लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटरो में सप्लायर कम्पनी से कई तकनीकी बिन्दुओं पर बदलाव करवाया जाएगा। यूपी में मीटर 2-जी 3-जी तकनीक पर चल रहे हैं। जबकि अजमेर में कम्पनी अपने यहां 4-जी तकनीक (4G technology) के मीटर (meters) लगवाएगी। भविष्य में नई तकनीक आने पर कम्पनी को फ्री में मीटर बदलने होंगे। मीटर की तीन स्तर पर जांच होगी लैब टेस्ट का भी प्रावधान होगा।

ऑनलाइन होगी मीटर रीडिंग
स्मार्ट मीटरों की खासियत यह है कि इनके लगने के बाद मीटर की रीडिंग दर्ज करने के लिए निगम कर्मचारी को उपभोक्ता के घर नहीं जाना पड़ेगा। मीटर की रीडिंग ऑनलाइन दर्ज होगी। मीटर में लगी सिम के जरिए उपभोक्ता भी कभी भी और कहीं से भी अपने मोबाइल के जरिए प्रतिदिन व प्रतिमिनट का स्वयं का विद्युत उपभोग देख सकेगा। एप के जरिए बिल डाउन लोड किया जा सकेगा। लेट बिल की शिकायत दूर होगी।

read more: Ajmer Discom : बिजली फिर मार सकती है करंट