30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति प्राथमिकता : एमडी

अजमेर डिस्कॉम एवं टाटा पावर की संयुक्त कार्यशाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 11 Oct 2019, 6:03 AM IST

उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति प्राथमिकता : एमडी

ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom के प्रबन्ध निदेशक वी. एस. भाटी ने कहा कि विद्युत वितरण से जुड़ी कम्पनियों का मुख्य कार्य उपभोक्ताओं consumersको उ‘च गुणवत्ता की सेवा देना है। राजस्व हानि और छीजत कम करने के साथ ही हमें आधुनिक सुरक्षा उपायों पर भी ध्यान देना होगा। power supply

अजमेर डिस्कॉम और टाटा पावर आपसी समन्वय से उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति और सेवा सुनिश्चित करें।
प्रबन्ध निदेशक भाटी ने गुरुवार को डिस्कॉम मुख्यालय पर डिस्कॉम और टाटा पावर की संयुक्त कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली और अन्य त्यौहारों की तैयारी के लिए कम से कम शटडाउन एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उदयपुर, भीलवाड़ा, ब्यावर, राजसमंद, सीकर एवं झुंझुनूं और किशनगढ़ आदि शहरों में 10 प्रतिशत से कम छीजत है। डिस्कॉम के अभियंताओं ने निगम स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। टाटा पावर के अधिकारियों ने पोर्टफोलियो, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा, उपभोक्ता, सेवा एवं सन्तुष्टि, छीजत में कमी आदि के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यशाला में निदेशक तकनिकी एम.बी पालीवाल, निदेशक वित्त एस. एम. माथुर, मुख्य अभियन्ता एन. एस. निर्वाण, प्रावैधिक सहायक मुकेश बाल्दी एवं टाटा पावर के सीईओ गजानन काले आदि मौजूद थे।

छीजत में 1.67 फीसदी की कमी

अजमेर डिस्कॉम की छीजत अब तक के सबसे निचले स्तर पर 15.74 प्रतिशत पर आ गई है। पिछले साल सितम्बर में छीजत 17.41 प्रतिशत थी। इसमें 1.67 प्रतिशत की कमी आई है। प्रतापगढ़ में छीजत माइनस में चल रही है। भीलवाड़ा, चित्तौड़, डूंगरपुर में तो छीजत 10 प्रतिशत से भी कम है। निगम के 12 में 8 जिलों में छीजत दहाई में है।

चार जिलों में अजमेर सिटी से भी कम छीजत

प्रतापगढ़ में माइनस 2.17 प्रतिशत, डूंगरपुर में 5.33 प्रतिशत, चित्तौडग़ढ़ में 7.80 प्रतिशत, भीलवाड़ा में 7.92 प्रतिशत है। अजमेर सिटी सर्किल में 8.32 प्रतिशत छीजत है। राजसमन्द में 10.29 प्रतिशत, अजमेर जिले में छीजत 11.91 प्रतिशत है। नागौर में 35.19 प्रतिशत, उदयपुर में 12.79 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 18.57 प्रतिशत, झुंझुनूं में 17.22 प्रतिशत तथा सीकर में छीजत 15.87 प्रतिशत है।

read more: