30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली के खम्भे पर चढ़े बंदर और सांप की करंट लगने से हुई मौत

बंदर मचा रहा था उछलकूद, सांप भी जंपर-एंगल चढ़ा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 14 Nov 2019, 10:37 PM IST

बिजली के खम्भे पर चढ़े बंदर और सांप की करंट लगने से हुई मौत

बिजली के खम्भे पर चढ़े बंदर और सांप की करंट लगने से हुई मौत

पीसांगन (अजमेर). कस्बे में गुरुवार लोगों को अजीब नजारा देखने को मिला जहां बिजली के खम्भे पर चढ़े एक सांप तथा खम्भे पर ही उछलकूद मचा रहे एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई। यह नजारा देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने मृतक बंदर और सांप का अंतिम संस्कार किया।
सेठन में गुरुवार को हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से बंदर की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने मृत बंदर को हटाया। वनकर्मी भंवरलाल ने बताया कि सेठन में गोविंदगढ़ बांध के केचमेंट एरिया में स्थित कालूराम कुमावत के कुएं पर लगे थ्री फेस ट्रांसफार्मर पर एक बंदर उछलकूद कर रहा था। उसकी तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वनकर्मी भंवरलाल ने बताया कि इस दौरान करीब आठ फीट लम्बा सांप खम्भे की जंपर-एंगल चढ़ गया। सांप की भी करंट से मौत हो गई।