30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
राजसमंद, जालोर व प्रतापगढ़ में भी खुलेंगी सरकारी मेडिकल कॉलेज: डॉ. शर्मा
Play video

राजसमंद, जालोर व प्रतापगढ़ में भी खुलेंगी सरकारी मेडिकल कॉलेज: डॉ. शर्मा

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा पत्रकारों से मुखातिब
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 30 Nov 2019, 1:59 PM IST

अजमेर. चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। टैक्सटाइल उद्योग, ऑटो मोबाइल उद्योग आदि ठप हैं। जीडीपी 5 प्रतिशत कम हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। मगर, छह साल में 90 लाख लोग बेरोजगार हो गए। मोदी सरकार को समय रहते जनादेश का सम्मान करते हुए देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास करने चाहिए। आज गरीब को प्याज-रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। अजमेर में शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों से मुखातिब चिकित्सा मंत्री डॉ. शर्मा ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक के 3 लाख 89 हजार करोड़ रुपए जो आपात स्थिति से निपटने के लिए होते हैं। उसे भी निकाल लिया गया है। भाजपा सरकार अहंकार में चूर है। देश के हालात खराब हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। उद्योगों पर मंदी की मार है। कांग्रेस की ओर से देशभर में केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

चिकित्सा मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि सभी 33 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। सरकारी मेडिकल कॉलेज से वंचित राजसमंद, जालौर एवं प्रतापगढ़ जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। तीनों मेडिकल कॉलेज के लिए पीपीआर बनाई जा चुकी है।

यह भी कहा चिकित्सा मंत्री ने

-स्मार्टसिटी के तहत 40 करोड़ रुपए जेएलएन मेडिकल कॉलेज,अजमेर को मिले हैं। इससे कायड़ में एक छोर पर मेडिकल कॉलेज व दूसरे छोर पर हॉस्टल व खेल मैदान विकसित किया जाएगा।
-पायलट प्रोजेक्ट के तहत जयपुर में मोहल्ला क्लिनिक दिसम्बर में प्रारंभ होंगे।

-प्रदेश की जनता के लिए राज्य की गहलोत सरकार राइट टू हैेल्थ कानून ला रही है।
-कैंसर, किडनी व हार्ट की महंगी दवाइयों को सरकार नि:शुल्क उपलब्ध करवा रही है।

-104 दवाइयां मुख्यमंत्री नि:शल्क दवा योजना में जोड़ा गया है।
-मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा।

युवाओं के लिए…

-दिसम्बर माह के अंत तक नर्सिंग, पैरा मेडिकल स्टाफ, आयुर्वेद नर्सेज की भर्ती की जाएगी।
-राज्य सरकार ने 735 डॉक्टरों की भर्ती का काम शुरू कर दिया है।