
cbse special programme
अजमेर.
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के तत्वावधान में दो दिवसीय ‘सांइस मास्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रारंभ हुआ। इसमें विज्ञान विषयों के शिक्षकों ने नवाचार और अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। विज्ञान के शिक्षकों को विषय विषेषज्ञ के रूप पदोन्नत करने और शिक्षा- विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों को सरल पद्धति से विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उ²ेश्य से सेमिनार शुरू हुई।
अजमेर क्षेत्रीय कार्यालय ने केपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन सांइस सेमिनार के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के संयुक्त सचिव अल हिलाल एहमद ने कहा कि प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को विज्ञान विषय की सहजता और सरलता को सीखना चाहिए। इससे वे नवीनतम तकनीकों के माध्यम से स्कूल में प्रस्तुत कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार कर सकेंगे।
ग्रेट कोलम्बस स्कूल नोएडा के प्राचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, नूतन विद्या मंदिर दिलशाद गार्डन के प्राचार्य गुनेन्द्र कुमार मिश्र शिक्षकों को को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यशाला में अजमेर, जयपुर, जोधपुर, ब्यावर, कोटा, बंूदी, नागौर, टोंक, श्रीगंगानगर, मंदसौर सहित विभिन्न जिलों के 40 विज्ञान शिक्षक शामिल हुए। प्रधानाचार्य डॉं.आर.के.श्रीवास्तव ने स्वागत किया।
हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता
काशी नरेश वी. नारायणसिंह अखिल भारतीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में देश की 16 टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण का विषय प्रतियोगिता के कारण युवा वर्ग तनाव में है तथा दूसरे चरण का विषय कृत्रिम बुद्धिमता आज सामाजिक परिवेश की आवश्यकता है।
अंतिम चरण का विषय धर्म और विज्ञान एक साथ रह सकते हैं रहा। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की टीम ने हिंदी विभागाध्यक्ष हरीश चंद्र के नेतृत्व में भाग लिया। स्कूल के कैडेट सांध्यदीप त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कैडेट सुधांशु सुमन भी मौजूद रहे मुख्य अतिथि एयर मार्शल ए.एस. पठानिया थे। टीम के वापस लौटने पर प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अमित डागर, प्रशासनिक अधिकारी यशस्वी शेखावत, शिक्षा प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने स्वागत किया।
Published on:
15 Sep 2018, 10:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.