9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
video : सेवादल अधिवेशन…  ध्वजवंदन के साथ अधिवेशन शुरू
Play video

video : सेवादल अधिवेशन… ध्वजवंदन के साथ अधिवेशन शुरू

गांधी वादी विचारक सुब्बाराव ने किया औपचारिक उद्घाटन

Google source verification

 

 

अजमेर.राष्ट्र प्रेम जगाना जरुरी है। सेवा भारत को अखंड बना कर रखना। जाति, धर्म, भाषा सबसे सर्वापरि राष्ट्रध्वज है। हम राष्ट्र को सलामी देे हुए हम राष्ट्रध्वज को समर्पण करेंगे। राष्ट्रध्वज के आदेश व मूल्यों के लिए आदर देते हुए उसे सलामी करेंगे।यह बात गांधीवादी विचारक एस. सुब्बाराव ने कही।
वह बुधवार को अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर शुरू हुए अधिवेशन के उद्घाटन के मौके पर सेवादल कार्यकर्ताओं का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में सेवादल ने साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए देश सेवा में अपना सहयोग दिया। सेवादल ने राष्ट्र की आजादी से ही अहम भूमिका निभाई। एक अनुशासित दल होन के कारण आज भी कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी के रूप में पार्टी को मजबूती दे रहा है। सेवादल के कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में चुनौतियों से डट कर कर मुकाबला करना है। साथ ही कांग्रेस की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने व पार्टी को जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आमजन को मौजूदा केन्द्र सरकार की खामियां, महंगाई, बेरोजगारी आदि से होने वाली परेशानियों के बारे में बताते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए भी सेवादल कार्यकर्ता प्ररित करेंगे।

गहलोत व पायलट के नहीं आने से फीका रहा आगाज
सेवादल के अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई कांग्रेस नेताओं के आने का कार्यक्रम था बजट सत्र के चलते गहलोत व पायलट सहित कई नेता नहीं आ सक।

इस कारण अधिवेशन का आगाज फीका रहा। ध्वजारोहण के बाद भी आयोजक मंच की तैयारी में लगे रहे।
बौद्धिक सत्र में सेवादल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण सहित अन्य चर्चाओं का कार्यक्रम शुरू हुए। फिलहाल सभा स्थल पर शाम चार बजे मुख्यमंत्री की तैयारियों में जुटे नजर आए।