30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल्ट एरिया में रोकें अवैध गतिविधियां

एडीएम ने दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 22 Nov 2019, 9:50 PM IST

stop-illegal-activities-in-the-salt-area

ajmer,ajmer,ajmer,ajmer,ajmer,ajmer

अजमेर.जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा के निर्देशों के अनुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद शर्मा की अध्यक्षता में रूपनगढ़ उपखंड अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में salt area साल्ट एरिया में अवैध गतिविधियां रोकने के निर्देश प्रदान किए। शर्मा ने बैठक में कहा कि अजमेर जिले की सीमा में नमक उत्पादन की क्यार स्थापित है। इस क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। इन पर कड़ाई से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। प्रभावी कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों की एक संयुक्त विभागीय टीम गठित की जाएगी। यह टीम समस्त साल्ट एरिया का दौरा कर सख्त कार्यवाही करेगी।

साल्ट एरिया में अवैध विद्युत कनेक्शनों की होगी जांच

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में टीम द्वारा साल्ट एरिया मे ंसंचालित अवैध विद्युत कनेक्शनों की जांच की जाएगी। वैध कनेक्शनों पर स्वीकृत लोड से अधिक होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर खुले तारों से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसका निस्तारण किया जाना आवश्यक है। विद्युत कनेक्शनों के साथ- साथ सोलर के तारो से भी दुर्घटना हो सकती है। इन समस्त खुले तारों को दुरूस्त करवाने के लिए संबंधित को नोटिस कर पाबंद किया जाएगा। इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाए।

एनजीटी व भूमि कंवर्जेंस की जांच होगी

एडीएम ने कहा कि क्षेत्र के समस्त क्यारों की नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल तथा भूमि कंवर्र्जेंस की जांच की जाएगी। इसके साथ-साथ भूमि के लीज कंवर्जेंस तथा आवंटन की भी जांच होगी। क्षेत्र में भू-जल विभाग की अनुमति के बिना चलने वाले समस्त नल कूप अवैध होने पर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा झील एवं टयूबवैल के पानी के सैम्पल लिए जा रहे है। इनकी जांच भी लैब के माध्यम से की जाएगी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अंजु शर्मा, तहसीलदार,अजमेर डिस्कॉम,प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

read more: Forest Minister: सांभर झील पर कड़ी नजर, टॉडगढ़ में टाइगर लाने का नहीं इरादा