29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रसंघ चुनाव की रंगत, प्रत्याशियों ने उत्साह से भरे नामांकन

कॉलेजों और विश्वविद्यालय में रही गहमागहमी । ढोल-ढमाकों और नारेबाजी के बीच भरे पर्चे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 19 Aug 2016, 9:52 AM IST

student election

studen election nomination file campus

कॉलेजों और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय परिसर शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव की रंगत से सराबोर रहे। एनएसयूआई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और निर्दलीय प्रत्याशियों ने ढोल-ढमाकों पर नाचते, नारेबाजी करते हुए जोश, उत्साह के साथ नामांकन पत्र भरे। कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर में दिनभर छात्रसंघ चुनाव का मौहाल नजर आया। छात्र-छात्राओं ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों को ठेंगा बताते हुए सड़कों और परिसर में पेम्पलेट उड़ाए।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज, राजकीय संस्कृत कॉलेज, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अन्य संस्थाओं के बाद सुबह विद्यार्थियों की रौनक बढ़ गई।

बजे ढोल-ढमाके, निकाले जुलूस

कॉलेजों और विश्वविद्यलाय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,महासचिव और संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक ढोल-ढमाकों पर नाचते, नारेबाजी करते हुए नामांकन पत्र भरने पहुंचे। परिसरों में घुसने पहले प्रत्याशियों के समर्थकों ने पटाखे चलाए। दयानंद कॉलेज मेें नामांकन से पहले विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय मेें भी एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने अम्बे मैया के मंदिर में बैठकर पूजन किया। विश्वविद्यालय और अन्य संस्थाओं में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों नेजीपों-कारों में रैली निकाली।

सड़कों पर पेम्पलेट

सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के बाहर पेम्पलेट ही पेम्पलेट बिखरे नजर आए। एनएसयूआई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और निर्दलीय प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने लिंगदोह समिति के नियमों की परवाह किए बगैर जमकर पेम्पलेट उड़ाए। राजकीय महाविद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं का जमावड़ा होने से कई बार रोड जाम हुआ। पुलिसकर्मियों को केसरगंज, ब्यावर रोड और अन्य इलाकों में वाहन निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।