30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दयानन्द कॉलेज में आमने-सामने हुए छात्र

दोनों गुटों में परस्पर जमकर नारेबाजी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 22 Aug 2019, 10:00 PM IST

दयानन्द कॉलेज में आमने-सामने हुए छात्र

दयानन्द कॉलेज में आमने-सामने हुए छात्र

अजमेर (Ajmer). दयानंद कॉलेज (College)में गुरुवार को नामांकन के दौरान दो निर्दलीय छात्र संगठन आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों में परस्पर जमकर नारेबाजी हुई, लेकिन किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। महाविद्यालय प्रशासन के साथ पुलिस जाप्ता तैनात होने से मामला टल गया।

उपाचार्य ने संभाली कमान

नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एम. के. सिंह और पुलिस जाप्ते ने छात्रों को नामांकन करने के बाद बाहर निकाला। दोपहर 2.15 बजे बाद प्रत्याशियों एवं प्रस्तावकों के अलावा सभी विद्यार्थियों को परिसर में रुकने नहीं दिया गया।

एनएसयूआई (Nsui)पैनल पर असमंजस

कॉलेज में दोपहर 2.20 बजे तक एनएसयूआई के पैनल पर सस्पेंस बना रहा। अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजपाल सिंह राठौड़ का नाम तय था, मगर पैनल के साथ नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। दोपहर 2.30 बजे बाद उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पद के लिए प्रत्याशियों ने आनन-फानन में नामांकन पत्र भरे। प्रत्याशियों ने बताया किअध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र पहले ही दाखिल कर दिया गया।