29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हीरो ने उतारा ब्रेक लगने से चार्ज होने वाला ई-स्कूटर, साथ में दिखी फोल्डिंग साइकिल की झलक

हीरो ने भारतीय बाजार में अपने तीन नए पोडक्ट्स पेश किए है जिसमें एक इलेक्ट्रिक स्‍कूटर है, वहीं दो इलेक्ट्रिक मोटर से चलने वाली साइकिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 3 Feb 2018, 10:12 AM IST

Hero Electric

इलेक्ट्रिक वाहन मेकर कंपनी हीरो ने भारतीय बाजार में अपने तीन नए पोडक्ट्स पेश किए है जिसमें एक इलेक्ट्रिक स्‍कूटर है, वहीं दो इलेक्ट्रिक मोटर से चलने वाली साइकिल हैं। बता दें हीरो ने अभी तक इन्हें नाम दिया है। इसे सिर्फ कोड नेट एएक्‍सएल-एचई20 नाम दिया गया है। वहीं इलेक्ट्रिक साइकिल का नाम ए2बी स्‍पीड और कुओ बूस्‍ट रखा गया है।

Hero Electric

हीरो इलेक्‍ट्रिक के ई-स्कूटर की, तो इसमें 4000 वाट मोटर दी गई है। इस स्‍कूटर की अधि‍कतम रफ्तार 85 किमी/घंटा है। एक बार फुल चार्ज होने पर इसे 110 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा इसमें एक खास तकनीक दी गई है जिसके तहत इस ई-स्कूटर में एक खास ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इस तकनीक की मदद से आप इस स्कूटर को चलाते समय भी चार्ज कर सकते हैं।

Hero Electric

वहीं दूसरी ओर हीरो ने इलैक्ट्रिक साइकिल ए2बी स्पीड पेश की गई है, इस साइकिल में 500 वाट की छोटी मोटर दी गई है, साथ ही इसमें 36 वोल्ट की बैटरी भी है। इस साइकल की अधिकतम रफ्तार 45 किमी/घंटा है।

Hero Electric

ए2बी कुओ बूस्ट में 350-वाट मोटर की बैटरी है। यह भी 700 बार फुल चार्ज की जा सकती है। यह साइकल 60 किमी तक चलाई जा सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड 32 किमी/घंटा है। खास बात यह है कि इसे फोल्‍ड भी किया जा सकता है।