29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले स्टूडेंट्स..कहीं से भी लाइए वाइस चांसलर, वरना बंद रहेगी यूनिवर्सिटी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 8 Mar 2019, 7:44 AM IST

students agitation in ajmer

students agitation in ajmer

अजमेर.

कुलपति मामले को लेकर छात्रों ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में जबरदस्त हंगामा किया। छात्रों के अजमेर-बीकानेर हाइवे जाम करने से करीब पौन घंटे रोड जाम रहा। पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई। छात्रों ने विश्वविद्यालय बंद करा दिया। बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गोदारा, आसूराम डूकिया सहित अन्य छात्रों ने टायर जलाकर अजमेर-बीकानेर हाइवे पर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर बैठ कए। बाद में उन्होंने कक्षाएं खाली कर दीं। साथ ही कुलपति सचिवालय पर ताला जड़ दिया। मुख्य कुलानुशासक प्रो. सुब्रतो दत्ता, डीन प्रो. अरविंद पारीक, प्रो. मोनिका भटनागर, प्रो. प्रवीण माथुर और अन्य मौके पर पहुंचे।

कुलपति का फैसला क्यों नहीं...

छात्रों ने कहा कि चार महीने से कुलपति के कामकाज पर पाबंदी लगी है। कुलसचिव भी नहीं है। विश्वविद्यालय छात्र हितों की लगातार अनदेखी कर रहा है। कुलपति प्रकरण के चलते अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता नहीं हो सकी। छात्रसंघ उद्घाटन भी अटका हुआ है। हमें आप कहीं से भी कुलपति लाकर दीजिए। वरना विश्वविद्यालय बंद ही रहेगा।

अटक गए शिक्षक-विद्यार्थी
मुख्य द्वार बंद होने से कई कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक अटके रहे। करीब दो-तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन का दौर चला। उधर छात्रों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगों के जल्द समाधान की मांग की।