
अजमेर.
छात्रसंघ चुनाव की हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को सभी कॉलेजों सहित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में मतदाता सूची जारी हुई। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सूची में नाम तलाशे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 31 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव होंगे। कई विद्यार्थियों ने नोटिस बोर्ड पर लगी सूची और दोस्तों के साथ सेल्फी भी ली।
लगाई अंतिम सूची
कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मतदाता सूची पर आपत्ति ली गई। चुनाव समिति और प्रॉक्टर बोर्ड ने इनका निस्तारण किया। इसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। अंतिम सूची में सभी संस्थाओं में करीब 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हैं। यह मतदाता (विद्यार्थी) 31 अगस्त को चुनाव में मतदान कर सकेंगे।
पत्रिका टीवी ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं सहित छात्रसंघ चुनाव प्रत्याक्षीयों से खास बातचीत की, देखें ये रिपोर्ट ..