31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संस्कृति स्कूल के स्टूडेंट्स ने बिखेरे विभिन्न देशों की संस्कृतियों के रंग, वार्षिकोत्सव में दिखा ये खूबसूरत नजारा

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Google source verification
students participate in sanskriti school annual function

संस्कृति स्कूल के स्टूडेंट्स ने बिखेरे विभिन्न देशों की संस्कृतियों के रंग, वार्षिकोत्सव में दिखा ये खूबसूरत नजारा

अजमेर. संस्कृति द स्कूल का दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव गुरुवार से प्रारंभ हुआ। सांस्कृतिक उत्सव अंकुर में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। समरोह में सुबह हैडबॉय प्रणव माथुर के अभिभावक डॉ. प्रवीण माथुर एवं डॉ. ऋतु माथुर एवं हैड गर्ल देवयानी कच्छावा के अभिभावक शान्तनु कच्छावा व नीता कच्छावा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में विषय वस्तु आयान थी।

इसमें भारत की विज्ञान, खेल, गणित, योग, वाणिज्य तथा कला की प्राचीन उपलब्दियों को बताया गया। प्रदर्शनी में एक ओर आर्ट एण्ड क्राफ्ट की एक से बढकऱ से बढकऱ एक कलाकृति को प्रदर्शित किया। आत्मनिर्भर गांव का चित्रण किया गया। सौरऊर्जा, हाइड्रो ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी को अभिभावकों व दर्शकों ने खूब सराहा।


सांयकाल में प्री-प्राईमरी से कक्षा पाँच तक के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम अंकुर का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अजमेर डीआरएम राजेश कुमार कश्यप ने विद्यार्थियों को पारितोषित वितरित किए।कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के चेयरमैन सीताराम गोयल, प्राचार्य ले.कर्नल ए. के. त्यागी, प्रधानाचार्या अल्पना सिंह परमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व मंगलाचरण किया। बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।


विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की थीम अराउण्ड द वल्र्ड के तहत भिन्न-भिन्न अपने नृत्य से देशों की संस्कृतियों की झलक दिखलाई। एलकेजी के बच्चों ने डिस्को प्रस्तुत किया, वहीं कुछ बच्चों ने स्विजरलैण्ड की खुबसूरती नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की। एचकेजी के बच्चों ने यूरोपियन, अफ्रीकन सांबा डान्स, न्यूयॉर्क का हिप-हॉप, स्पेनिश डांस फ्लेमिंगो एवं कोरियन डांस की शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल प्राचार्य ले. कर्नल ए. के. त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्या अल्पना सिंह परमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यालय के वाइस हैड बॉय ईशान दत्ता ने आभार व्यक्त किया।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग