11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद को स्टाइलिश दिखाने की होड़ में लगे युवा, ये लेटेस्ट बैग्स लगा रहे इनकी खूबसूरती में यूं चार चांद

स्कूल कॉलेज शुरू होने के साथ ही युवाओं में खुद को अप-टू-डेट दिखाने की होड़ शुरू हो गई है, ऐसे में खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए खूबसूरत बैग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
stylish bags giving attractive look to boys and girls personality

खुद को स्टाइलिश दिखाने की होड़ में लगे युवा, ये लेटेस्ट बैग्स लगा रहे इनकी खूबसूरती में यूं चार चांद

सोनम राणावत/अजमेर. स्कूल कॉलेज शुरू होने के साथ ही युवाओं में खुद को अप-टू-डेट दिखाने की होड़ शुरू हो गई है, ऐसे में खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए खूबसूरत बैग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह बैग्स न केवल उनके सामान को लाने ले जाने में सुविधा प्रदान कर रहे हैं बल्कि उनके ट्रेंडी लुक में चार चांद लगा रहे हैं। स्कूल हो या कॉलेज गल्र्स हो या बॉयज सभी में कलरफुल व लेटेस्ट फैशन के बैग्स युवाओं को बेहद लुभाते नजर आ रहे हैं।

साइड व हैंगिंग बैग कर रहे युवाओं को अट्रेक्ट-गल्र्स व बॉयज में खास तौर पर साइड बैग्स का चलन अधिक देखने स्कूल कॉलेज में अधिक देखने को मिल रहा हैं। इसके तहत दोनों शॉल्डर पर हैंगिंग बैग जहां गल्र्स की पहली पसंद है तो वहीं बॉयज में साइड बैग्स अपनी पहचान बना रहे हैं। कॉलेज व इंस्टीट्यूट में युवा इन बैग्स को अपने कंधे पर लटकाकर खुद को अट्रेक्टिव दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

दुकानदार भी रख रहे चॉइस का ध्यान
युवाओं में बैग्स का अट्रेक्शन इस कदर सिर चढकर बोल रहा है कि मार्केट में बैग व्यवसायियों का धंधा भी खूब फल-फूल रहा है। दुकानदार भी युवाओं की डिमांड को देखते हुए कई खूबसूरत रंगों व डिजाइंस के बैग्स उन्हें उपलब्ध करवा रहे हैं। युवकों को जहां ब्लैक व ब्राउन रंग के बैग्स लुभा रहे हैं तो वहीं युवतियों में हल्के व गहरे दोनों रंग ही अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इसमें खासतौर पर ग्रे, पिंक , रेड व चटकीले रंग युवतियों को आकर्षित कर रहे हैं।

बैग्स की ये डिजाइन्स है ट्रेंडी

गल्र्स में कई तरह के खूबसूरत बैग्स की डिजाइन्स बाजार में उपलब्ध हैं जिनमें हैंडबैग, क्लच, बैकपैक्स, बैल्ट बैग्स, बकैट बैग, पॉउच, क्रॉस बैग, शॉल्डर बैग्स, पोटली बैग्स, वॉलेट, कार्ड हॉल्डर, सिलिंग बैग्स, ब्रीफकैस बैग, फ्लोरल प्रिंट बैग्स, साइड बैग्स, डैनिम बैग्स, लेपटॉप बैग, ट्रेवलिंग ट्रॉली बैग ,कपल टैडी बैग्स ट्रेंड में हैं वहीं बॉयज में मैसेंजर बैग्स, ट्रेवल बैग्स, क्रॉस बैग्स, वॉलेट, लैदर बैग, डेनिम बैग्स इत्यादि कई डिजाइन्स युवको को लुभा रही हैं।

जैसी जरूरत वैसा बैग
युवाओं को अपनी जरूरत के हिसाब से बैग पसन्द आ रहे हैं जिसमें कोचिंग से लेकर पिकनिक तक व पिकनिक से लेकर ट्रेवलिंग तक हर मौके के अनुसार बैग्स की डिजाइन्स बाजार में उपलब्ध हैं।

निखारते हैं पर्सनलिटी

राजकीय कन्या महाविद्यालय में अध्यनरत अमीषा शर्मा ने बताया कि ड्रेसेज के समान बैग्स भी पर्सनलिटी को निखारते हैं। ग्लैमर की इस दुनिया में आजकल हर कोई औरों से बेहतर दिखाने की होड़ में कई तरीके अपनाते हैं जिसमें बैग्स भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।


बैग्स भी हैं स्टाइल स्टेटमेंट

दयानंद कॉलेज में अध्ययनरत अमीष ने बताया कि बैग्स बॉयज हो या गल्र्स सभी में स्टाईल स्टेटमेंट बनता जा रहा है। इसके लिए बॉयल भी कई तरह के डिजाइनर बैग्स उपयोग में लेना पसन्द करते हैं।