
summer camp
अजमेर.
प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेज में गर्मी की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 3 जून से प्रारंभ होंगे।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एल.अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने विभिन्न कॉलेज में उद्यमिता और कौशल विकास पाठ्यक्रम प्रारंभ किए हैं। इन रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में कई विद्यार्थियों ने दाखिले लिए हैं। पाठ्यक्रमों को उपयोगी बनाने और विद्यार्थियों का प्रायोगिक-शैक्षिक ज्ञान बढ़ाने के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
शिविर में 18 से 30 वर्ष के बारहवीं उत्तीर्ण, स्नातक/स्नातकोत्तर विषयों में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होंगे। कोर्स नि:शुल्क चलाए जाएंगे। सुबह का जलपान/दोपहर का भोजन नि:शुल्क दिया जाएगा। कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थी के प्लेसमेंट कराए जाएंगे।
पाठ्यक्रमों में प्रवेश कम
दो साल पहले सरकार ने उद्यमिता एवं कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय से जुड़े कोर्स शामिल हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद स्टूडेंट्स इन कोर्स में ज्यादा प्रवेश नहीं ले रहे हैं। कई बार सरकार और कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने रिपोर्ट तलब की है।
Updated on:
26 May 2019 03:22 pm
Published on:
28 May 2019 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
