31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालबीसला वैकल्पिक मार्ग के लिए सर्वे पूरा

स्मार्ट सिटी के तहत होगा निर्माण : 1.5 किमी सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 7 करोड़ रुपए, 67 खातेदार व 31 मकान आ रहे हैं जद में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 17 Dec 2019, 8:42 PM IST

पालबीसला वैकल्पिक मार्ग के लिए सर्वे पूरा

nagar nigam

अजमेर. तोपदड़ा-श्रीनगर पालबीसला मार्ग को स्टेशन रोड के समानान्तर वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका निर्माण स्मार्ट सिटी के तहत होगा। 1.5 किमी इस रोड के निर्माण पर 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वैकल्पिक रोड के निर्माण के लिए स्मार्ट सिटी के तहत सर्वे पूरा हो गया है। सर्वे के दौरान सामने आया कि मार्ग निर्माण में 31 मकान बने हुए हैं। इसके अलावा 67 खातेदार हैं जिनकी भूमि वैकल्पिक मार्ग निर्माण में ली जाएगी। इसमें एडीए की भी काफी भूमि है। पहले अतिक्रमण हटाने होंगे तथा खातेदारों को मुआवजा देना होगा। डिवाइडर सहित फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। वैकल्पिक मार्ग श्रीनगर रोड से तोपदड़ा तक बनाया जाएगा। सड़की चौड़ाई शुरुआत व अंत में 60 फीट होगी जबकि शेष चौड़ाई 100 फीट की होगी। दो पुलिया भी बनाई जाएंगी।

यह होगा फायदा
पालबीसला वैकल्पिक मार्ग बनने से शहर को स्टेशन रोड के सामानान्तर वैकल्पिक सड़क मिलेगी। इससे स्टेशन रोड पर यातायात का दबाव कम होगा। गुलाबाड़ी, नाका मदार, श्रीनगर रोड, जेपी नगर सहित दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की कई कॉलोनियों के लोगों को इससे फायदा होगा। रेलवे स्टेशन आने के लिए उन्हें स्टेशन रोड पर नहीं आना पड़ेगा। रेलवे के सैंकेंड एंट्री गेट का बेहतर उपयोग हो सकेगा। अभी इस गेट से गिनती के यात्री गुजरते हैं।

पूर्व में एडीए ने भी करवाया था सर्वे
पालबीसला वैकल्पिक मार्ग को विकसित करने के लिए एडीए ने भी दो साल पूर्व सर्वे करवाया था। इस दौरान सड़क की चौड़ाई 100 फीट निर्धारित की गई थी। सड़क निर्माण की जद में 46 मकान आ रहे थे। यह मामला अदालत भी पहुंचा। यहां एडीए की जीत भी हुई लेकिन बाद में एडीए ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

read more: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को एक साल में ही हुआ 165 करोड़ का घाटा