30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रखें नजर!पाउडर सुंघाकर बच्चा चोरी का प्रयास

क्षेत्रवासियों ने महिला को पीटा, पुलिस के सुपुर्द
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 16 Sep 2019, 12:07 PM IST

Crime in Ahmedabad लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और युवक हुआ शिकार

Crime in Ahmedabad लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और युवक हुआ शिकार

अजमेर (Ajmer). शहर (City)के आदर्श नगर क्षेत्र में रविवार को महिला ने बच्चे को पाउडर सुंघाकर चुराने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने और राहगीरों की सजगता से उसके प्रयास नाकाम रहे। गुस्साए लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। बाद में अलवर गेट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बालुपुरा रोड आदर्श नगर निवासी करण ने बताया कि रविवार सुबह वह दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक उसकी तरफ लपकी एक महिला ने उसे पाउडरनुमा पदार्थ सुंघाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके चंगुल से छूट गया। उसके शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने महिला की पिटाई कर दी। करण ने बताया कि महिला ने मौके पर खुद को उसकी मां बताया। जब उसने कहा कि वह उसका बेटा नहीं है, तो उसने मुंह पर हाथ रख दिया। जब उसने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो महिला ने हाथ पर काट लिया। अलवर गेट पुलिस थाने में महिला अपशब्दों की बौछार करती रही। प्रारंभिक तौर पर महिला मानसिक बीमार अथवा नौटंकी करती नजर आई।