अजमेर. करोना वायरस Corona virus लेकर जारी लॉकडाउन lock down के कारण लोग अपने घरों home में रहने को मजबूर हैं वहीं डाक विभाग अब खुद उन तक पहुंच कर राहत पहुंचा रहा है। डाक विभाग post officeके जरिए घर बैठे अपने बैंक खाते से राशि paymentली जा सकती है। वरिष्ठ नागरिक वृद्धावस्था पेंशन, सब्सिडी की राशि तथा अन्य पेंशन ले सकते हैं। विभाग की सुविधाfacility नि:शुल्क free है इसके लिए ना तो डाकघर किसी तरह का पैसा लेगा और न ही बैंक ही किसी तरह की कटौती करेगा। डाक विभाग के जरिए भुगतान प्राप्त करने के लिए डाक विभाग अथवा डाकिए से सम्पर्क करना होगा। अपने पते की जानकारी डाकघर को भी दी जा सकती है। घर बैठे भुगतान प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल जिस पर ओटीपी आएगा, बैंक का नाम व बैंक अकाउंट नम्बर की जानकारी के साथ ही बैंक अकाउंट नम्बर व आधार मोबाइल से लिंक होना जरूरी है। किसी भी बैंक खाते की रकम अपने नजदीकी डाकघर या पोस्टमैन से प्राप्त की जा सकती है। यह राशि विभागीय कर्मचारी घर पर आकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत देगा। अजमेर डाक मंडल ने प्रवर अधीक्षक (डाकघर ssp) पवन कुमार शर्मा के अनुसार 24 मार्च से 5 अप्रेल 2020 तक (लॉक डाउन के दौरान)168 ग्राहकों को आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के जरिए 4 लाख 30 हजार 400 रुपए का भुगतान किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा विशेष उपयोगी है।
यह है आधार aadhar इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम