1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु पुलिस पर 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 12 जने हिरासत में

एसीबी की कार्रवाई : चोरी के मामले में भिनाय थाना क्षेत्र के दम्पती को गिरफ्तार करने आई थी पुलिस  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 6 Mar 2023, 3:01 AM IST

तमिलनाडु पुलिस पर 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 12 जने हिरासत में

तमिलनाडु पुलिस पर 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 12 जने हिरासत में

अजमेर.

चोरी के एक मामले में भिनाय थाना क्षेत्र के दम्पती को गिरफ्तार करने आई तमिलनाडु पुलिस के 12 जनों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर ने हिरासत में लिया है। तमिलनाडु पुलिस पर दम्पती से चोरी के मामले में बचाने की एवज में 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद एसीबी के सत्यापन में भी डिमांड सामने आई। इस पर एसीबी ने रविवार को ट्रेप की कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु पुलिस टीम के 12 सदस्यों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार 4 मार्च को एसीबी अजमेर को शिकायत मिली कि तमिलनाडु पुलिस की एक टीम भिनाय थाना क्षेत्र की निवासी सोनिया पत्नी पन्नालाल सोनी की गिरफ्तारी के लिए अजमेर पहुंची है। कथित तौर पर सोनिया और उसके पति पन्नालाल की लिप्तता तमिलनाडु में 25 लाख रुपए की चोरी के एक मामले में है। तमिलनाडु पुलिस ने कथित तौर पर दम्पती को प्रकरण से निकालने की एवज में 25 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत अजमेर एसीबी में की गई। एसीबी के सत्यापन में 25 लाख रुपए डिमांड सामने आ गई। एसीबी अजमेर चौकी ने तमिलनाडु से अजमेर आई टीम के 12 सदस्यों को हिरासत में ले लिया।

पड़ताल में जुटी एसीबी

एसीबी के आलाधिकारियों ने प्रकरण में तमिलनाडु पुलिस के अधिकारियों से सम्पर्क किया है। उससे चोरी के संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। पड़ताल में आया कि 25 लाख कीमत की ज्वैलरी चोरी में तमिलनाडु पुलिस सोनी दम्पती से रकम वसूलना चाहती थी। हालांकि मामले में एसीबी पड़ताल में जुटी है। सोमवार को तमिलनाडु पुलिस की ओर से चाही गई सूचना मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

इनका कहना है...

तमिलनाडु पुलिस के 12 जनों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तमिलनाडु पुलिस के अनुसार टीम गम्भीर नकबजनी के मामले में अनुसंधान के तहत बरामदगी के लिए आई थी। उनके कथन के संबंध में गहनता से जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

समीर सिंह, उप महानिरीक्षक, एसीबी, अजमेर चौकी