29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजरे की फसल के बीच विवाहिता से छेड़छाड़, सास की पिटाई

ajmer news : खेत पर फसल कटाई के लिए गई एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर आरोपित की बेटी व पत्नी ने पीडि़ता की सास की पिटाई कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 15 Oct 2019, 1:59 AM IST

बाजरे की फसल के बीच विवाहिता से छेड़छाड़, सास की पिटाई

बाजरे की फसल के बीच विवाहिता से छेड़छाड़, सास की पिटाई

पीसांगन. खेत पर फसल कटाई के लिए गई एक विवाहिता (Married woman) के साथ छेड़छाड़ (tamper)का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर आरोपित की बेटी व पत्नी ने पीडि़ता की सास की पिटाई कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना 7 अक्टूबर की है। एएसआई किशन सिंह रावत ने बताया कि 7 अक्टूबर को आरोपी युवक खेत पर फसल कटाई के बहाने पीडि़ता को साथ ले गया। इस दौरान बाजरे के खेत के बीच में ले जाकर उसने विवाहिता से छेड़छाड़ की। परिजन ने घटना के दूसरे दिन ग्रामीणों की मदद से आरोपी को उलाहना दिया। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन आरोपी मामला उजागर होने से खफा हो गया। इसी के चलते पीडि़ता की सास के साथ 11 अक्टूबर को आरोपित की पुत्री व पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

पीडि़ता 12 अक्टूबर को जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के समक्ष पेश हुई। उसने बताया कि आरोपी ने बाजरे की फ सल की आड़ में उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे मुंह बंद रखने की हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीसांगन थाना पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।