4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीये की बैठक में शामिल होने जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

देवलियाखुर्द-कणोज मार्ग पर एक सड़क हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 16 Jun 2025, 3:43 PM IST

Teacher dies in road accident

फोटो पत्रिका

मेवदाकलां (अजमेर)। ग्राम देवलियाखुर्द-कणोज मार्ग पर एक सड़क हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम पिपरोली हाल जूनियां निवासी शिक्षक बद्रीलाल धाकड़ (59) पुत्र भूरालाल रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर टोडारायसिंह जा रहे थे। इसी दौरान देवलियाखुर्द चौराहे के निकट कणोज मार्ग पर सीसी सड़क के किनारे ऊंचाई होने के कारण बाइक को वापस ऊपर चढ़ा रहे थे। इस दौरान बाइक स्लिप हो गई और वह सड़क पर गिर गए।

इसी दौरान पीछे से आ रहे थ्रेसर से जुड़े ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से बद्रीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर केकड़ी सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। बद्रीलाल धाकड़ ग्राम हिंगोनिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें : होटल में ठहरी युवती की जलने से संदिग्ध मौत, वो आई तो बोली थी – डिस्टर्ब मत करना

रो-रोकर बेहाल

हादसे में बद्रीलाल की मौत के बाद उनके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पूरे गांव में शोक छा गया। ग्रामीणों ने परिजन को ढांढस बंधाया। परिजन ने बताया कि बद्रीलाल रविवार सुबह टोडारायसिंह गांव में तीये की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। बद्रीलाल के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।