30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार कार्ड से होगा टीचर्स का वेरीफिकेशन, क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल रखेगा निगाहें

आधार कार्ड से होगा शिक्षकों का सत्यापन। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने कसा बीएड कॉलेज और टीचर्स पर शिकंजा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Jul 2017, 4:37 AM IST

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी बी.एड कॉलेज को अब क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल का गठन करना होगा। सेल बी.एड शिक्षण की गुणवत्ता, नवाचार, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति और संसाधनों को बेहतर बनाने पर जोर देगी। इसका नियंत्रण कुलपति करेंगे।

कार्यवाहक कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने विश्वविद्यालय में क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल का पुनर्गठन किया है। शिक्षा संकाय के डीन डॉ. नगेंद्र सिंह इसके उपाध्यक्ष होंगे। डॉ. अशोक सेवानी सदस्य सचिव होंगे। प्रो. सिंह ने सभी बी.एड कॉलेज को यह गठित करने के निर्देश दिए हैं।

कॉलेज की सेल का सीधा नियंत्रण कुलपति के पास होगा। कॉलेज के सेल शिक्षण गुणवत्ता, विद्यार्थियों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड, कक्षा में उपस्थिति, शिक्षण सामग्री के इस्तेमाल, ऑडियो-वीडियो से शिक्षण, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षकों के वेतन-भत्ते और अन्य रिकॉर्ड रखेगी। कॉलेज को पूर्व विद्यार्थियों की एल्यूमिनी भी बनानी होगी।

आधार कार्ड से सत्यापन

कुलपति ने बी.एड कॉलेज पर नकेल कसने के लिए आधार कार्ड को जरूरी बनाया है। सभी कॉलेज शिक्षकों का सत्यापन आधार कार्ड से होगा। इससे एक या दो शिक्षकों के विभिन्न बीएड कॉलेज में सेवाएं देने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। सेल का कार्यक्रम और फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी हेागा। सभी संस्थानों को यह फार्म भरना जरूरी होगा।

विवि की समिति में यह सदस्य

प्रो. जी विश्वनाथप्पा, डॉ. इंदु तनेजा, डॉ. आयुष्मान गोस्वामी, डॉ. आर. एल. शर्मा, डॉ. आर. सी. शर्मा, डॉ. प्रीतिबाला शर्मा, डॉ. सुमन बाला बिस्सू, डॉ. आशा सारस्वत, डॉ. एम. एस. सामर।