29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों ने तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत

पहले दिन छात्रों में भी दिखा उत्साह सरकार की ओर से कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए भी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की स्वीकृति के बाद प्राथमिक स्कूलों में कई महीनों बाद रौनक लौटने लगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 28 Sep 2021, 1:39 AM IST

School Reopen in Maharashtra.

School Reopen in Maharashtra.

धौलपुर. सरकार की ओर से कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए भी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की स्वीकृति के बाद प्राथमिक स्कूलों में कई महीनों बाद रौनक लौटने लगी है। बच्चे सुबह ही तैयार होकर स्कूल पहुंचे। इस दौरान स्कूलों में स्टाफ ने बच्चों को सेनेटाइज करवाया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग से बैठाया। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में 50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति के साथ स्कूल में शिक्षण कार्य की शुरुआत हुई।

थर्मल स्क्रीनिंग, सेनिटाइजेशन और मास्क

इस दौरान थर्मल स्क्रीनिंग, सेनिटाइजेशन और मास्क लगाने के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। स्कूल अध्यापक राजेश शर्मा की अगुवाई में शिक्षकों ने पूरे स्कूल परिसर को रंगोली, गुब्बारों व पतंगों के साथ आकर्षक ढंग से सजाया। छात्रों में भी पहले दिन काफी उत्साह नजर आया।

इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में 50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति के साथ स्कूल में शिक्षण कार्य की शुरुआत हुई।