31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News : बारातियों ने की पेट्रोल पम्प पर तोडफ़ोड़

पिचोलिया गांव की घटना : दो लाख रुपए व सोने की चेन लूटी, हमले में पम्प मालिक का पुत्र घायल, चार आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 13 Nov 2019, 1:39 AM IST

Ajmer News : बारातियों ने की पेट्रोल पम्प पर तोडफ़ोड़

Ajmer News : बारातियों ने की पेट्रोल पम्प पर तोडफ़ोड़

पीसांगन. पीसांगन थानांतर्गत पिचोलिया में भगवानपुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर बारातियों ने जमकर तोडफ़ोड़ की। आरोपियों ने पम्प मालिक के पुत्र और कर्मचारियों को जमकर पीटा। वहीं करीब 2 लाख रुपए की नकदी व सोने की चेन लूट ले गए। मारपीट में घायल को अजमेर रेफर किया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक व एक पिकअप जीप जब्त की है। वहीं 4 आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जबकि 40-45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पेट्रोल पंप मालिक पिचोलिया निवासी छीतरमल कमेडिय़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुष्कर थाना क्षेत्र के नांद गांव से एक बारात पीसांगन क्षेत्र के डोडियाना जा रही थी। पिचोलिया में उसके पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बाराती पेट्रोल लेने के लिए रुके। उनका पेट्रोल के रुपयों के लेन-देन को लेकर पम्प कार्मिकों से विवाद हो गया। उसी दौरान बारातियों से भरी एक जीप भी वहां पहुंच गई।

जीप सवार बारातियों व बाइक सवारों ने पंप कार्मिकों से मारपीट व जमकर तोडफ़ोड़ की। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने कैश रूम के शीशे, खिडक़ी-दरवाजे, टेबल, कुर्सियों, वाटर कूलर आदि तोड़ दिए। आरोप है कि 2 लाख रुपए की नकदी और सोने की चेन लूट कर ले गए। इस दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इस पर उत्पात मचा रहे बाराती जीप और मोटरसाइकिल मौके पर छोडक़र भाग गए।

कमेडिय़ा ने बताया कि मारपीट में उसका पुत्र राकेश गंभीर रूप से चोटिल हो गया जिसे अजमेर रेफर कर दिया। पुलिस ने नांद निवासी रामस्वरूप, सत्यनारायण एवं शिवलाल समेत अन्य 40-45 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मामले में नांद निवासी आरोपी श्रवण गुर्जर, छोटू गुर्जर, हनुमान गुर्जर व शिवलाल गुर्जर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।