
beating woman
बेटी के घर में मौजूदगी से इनकार करना एक महिला को भारी पड़ा। बेटी के साथ पढऩे वाली तीन छात्राओं ने उसके साथ मारपीट कर दी। जख्मी महिला ने गंज थाने में शिकायत दी है।
पुलिस के अनुसार फॉयसागर रोड सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र 2 में आवासीय क्षेत्र में रहने वाले सवाईमाधोपुर निवासी गोवर्धन मीणा की पत्नी चेतना सोमवार सुबह घर पर अकेली थी। निजी स्कूल में बेटी की सहपाठी छात्रा पूनम, सुतिका और कशिश दोस्त गौतम के साथ आई।
उन्होंने उसकी बेटी के संबंध में पूछा तो उसने नहीं होने की बात कही। तीनों जबरन घर में घुस गई। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उसकी बेटी को देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया।
Published on:
07 Sept 2016 06:59 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
