संत समागम पर बाबा रामदेव ने कहा कि जहां संत होते हैं वहां सदा बसंत होता है। उन्होंने कहा कि जहां धर्म है वहां विजय, समृद्धि, मुक्ति है। धर्म अध्यात्म सनातन परंपरा का पालन जरूरी है। महापुरुषों का चरित्र हमें प्रेरणा देता है। श्रीजी महाराज के जीवन से सभी शिक्षा लें।