29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
भतीजी को कन्यादान में नेकलेस देने का सपना पत्रिका के उपहार से हुआ पूरा
Play video

भतीजी को कन्यादान में नेकलेस देने का सपना पत्रिका के उपहार से हुआ पूरा

डायमण्ड नेकलेस मिला तो छलकी खुशी, धूम मचा दे ऑफर पाठक स्कीम के अन्तर्गत ड्रॉ में खुली किस्मत, गुलाब सिंह जोधा ने कहा- पत्रिका की विश्वसनीयता का नहीं कोई सानी, 1975 से पढ़ रहा हूं पत्रिका
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 4 Jan 2020, 12:44 AM IST

अजमेर.

राजस्थान पत्रिका के धूम मचा दे ऑफर के अन्तर्गत गुलाब सिंह जोधा को डायमण्ड नेकलेस मिला तो चेहरे पर खुशी छलक पड़ी। पुरस्कार के लिए उपने साथ भतीजी को भी लेकर आए। जिसकी कुछ समय बाद ही शादी है। उन्होंने हाथों-हाथ यह पुरस्कार भतीजी को शादी का गिफ्ट कर संभला दिया, साथ ही उन्होंने पत्रिका को धन्यवाद दिया कि पत्रिका ने उनके सिर से एक बहुत बड़ा बोझ कम कर दिया। क्योंकि महंगाई की स्थिति में उनके लिए भतीजी को शादी में गिफ्ट देना भारी हो रहा था। जोधा ने कहा कि पत्रिका की विश्वसनीयता का कोई सानी नहीं है। पत्रिका के राजनीति और खेलकूद के समाचार काफी पसंद हैं।

अजमेर पत्रिका कार्यालय में करीब एक लाख की कीमत का डायमण्ड नेकलेस अतिथि अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल के हाथों प्रदान किया गया। जोधा ने कहा कि वह पत्रिका के हर ऑफर में उत्साह के साथ भाग लेते आए हैं। यह नेकलेस भतीजी नम्रता को विवाह में देंगे। इसका निर्णय उन्होंने पहले ही कर लिया। मूल रूप से नागौर जिले के गच्छीपुरा समीप हार्डिया गांव हाल शास्त्रीनगर लोहाखान रोड निवासी जोधा के कोई संतान नहीं हैं। एक भतीजी का जयपुर में विवाह हो गया। तब उसे सोने का नेकलेस दिया था। दूसरी भतीजी नम्रता को भी नेकलेस देने की मंशा थी जो पत्रिका ने पूरी कर दी। जोधा ने कहा कि पत्रिका के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी के सम-सामयिक घटनाओं पर लिखे जाने वाले लेख उन्हें काफी पसंद हैं। जोधा का परिवार वर्ष 1975 में अजमेर आकर बस गया। तभी से वह पत्रिका के नियमित पाठक हैं। इससे पूर्व पत्रिका के संपादकीय प्रभारी के. आर. मुण्डियार ने अतिथि भदेल का स्वागत किया। कार्यक्रम में वितरण विभाग के जोनल प्रभारी अजय शर्मा, सिटी प्रभारी धीरज भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

Read More : मुख्यमंत्री अपने बयानों से पलटे, अब बड़ा जनजागरण देश में-पूनिया

पत्रिका व पाठकों के बीच परिवार का संबंध-भदेल

कार्यक्रम की अतिथि विधायक भदेल ने कहा कि राजस्थान पत्रिका और पाठकों के बीच जो भाव है वह विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को देखने से नजर आता है। पत्रिका का पाठकों के प्रति परिवार भाव का संबंध रहा है। पाठकों के लिए पत्रिका इसी तरह से उपहार के लिए स्कीम लाता रहे। पत्रिका इसी तरह ऊंचाइयां छूता रहे। डायमण्ड का नेकलेस का पुरस्कार मिलने से गुलाब सिंह जोधा का पत्रिका ने कन्यादान का भार कम किया है।

उपहार में मिली साइकिल

धूम मचा दे ऑफर के तहत फॉयसागर रोड जगदम्बा कॉलोनी निवासी योगेश कुमार शर्मा को उपहार में मिली साइकिल भेंट की गई।