
जिले के मॉडल टूरिज्म विलेज की कवायद शुरू,जिले के मॉडल टूरिज्म विलेज की कवायद शुरू
धौलपुर. जिले में नजूल सम्पतियों के सत्यापन एवं पर्यटन विकास की सम्भावनाओं तथा नेशनल हाइवे भूमि अधिग्रहण के मामलों में वंचितों को मुआवजा राशि दिलवाने को लेकर जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में मॉडल रूरल ट्राइबल ट्यूरिज्म विलेज का चिन्हीकरण किया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने नेशनल हाइवे 11 तथा 123 के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजा मिलने से शेष रहे व्यक्तियों को मुआवजा देने के साथ ही उनका खातेदारी खोलना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नजूल सम्पतियों का मौका मुआयना करने तथा पर्यटन विकास कार्यों तहत निर्मित सम्पतियों के रख रखाव व संचालन के लिए नगर निकाय अथवा पंचायत आदि को हस्तांतरण करना सुनिश्चित करने की बात कही।
पर्यटन की संभावनाएं तलाशी
राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के भवन एव संपत्ति जो पूर्णतया बंद हैं, उन भवनों को जिले में स्थापित अन्य कार्यालयों के लिए उपयोग में लिए जाने के बारे प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाएं तलाश की जाएं। पर्यटन पर निर्भर रहने वाले लोग जैसे-गाईड, टैक्सी चालक एवं अन्य छोटे दुकानदारों को सरकारी योजनाओं में इनकी पात्रता व योग्यता के अनुसार सहायता दिया जाना सुनिश्चित करें। सरमथुरा एवं बसई नवाब में महाविद्यालय के लिए जगह चिन्हित कर उनका प्रस्ताव भेजें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार वर्मा, तहसीलदार भगवतशरण त्यागी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी बीडी इंदौरा, अधिशासी अभियंता नेमीचंद मित्तल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Updated on:
14 Jul 2021, 1:45 AM IST
Published on:
14 Jul 2021, 1:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.