29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : राज्यपाल ने की शांति और भाईचारे की दुआ
Play video

video : राज्यपाल ने की शांति और भाईचारे की दुआ

Ajmer Dargah News : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। राज्यपाल सुबह 11.30 बजे पत्नी के साथ दरगाह पहुंचे। उन्होंने यहां ख्वाजा साहब के मजार पर मखमली चादर और फूल पेश की देश-प्रदेश में शांति और भाईचारे की दुआ की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 30 Oct 2019, 2:13 PM IST

अजमेर. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (ajmer dargah) में हाजिरी दी। राज्यपाल सुबह 11.30 बजे पत्नी के साथ दरगाह पहुंचे। उन्होंने यहां ख्वाजा साहब के मजार पर मखमली चादर और फूल पेश की देश-प्रदेश में शांति और भाईचारे की दुआ की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लोग समृद्धशाली हो और हम सब देश को आगे बढ़ाने में सहयोगी मिले, यही दुआ लेकर दरगाह आया हूं। मिश्र ने कहा कि यहां से मुझे हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा है, इसलिए पूरा विश्वास है कि गरीब नवाज उनकी दुआ जरूर कबूल करेंगे।

राज्यपाल मिश्र को खादिम सैयद अब्दुल बारी चिश्ती और सैयद मुकद्दस मोइनी ने कराई। खादिमों की संस्था अंजुमन के सदर सैयद मोइन हुसैन चिश्ती, सचिव सैयद वाहिद हुसैन अंगारा शाह आदि ने दस्तारबंदी की। दरगाह के बुलंद दरवाजे पर दरगाह नाजिम शकील अहमद ने उनका इस्तकबाल किया। दीपावली अवकाश के चलते इन दरगाह में जायरीन की जबरदस्त आवक है। इसके चलते राज्यपाल की जियारत के दौरान भी दरगाह में भीड़ रही। इस कारण जहां जहां से राज्यपाल गुजरे वहां कुछ देर के लिए जायरीन को रोकना पड़ा। दरगाह जियारत के बाद राज्यपाल मिश्र ने अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया।