30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएसएस की बैठक में प्लास्टिक मुक्त और पेड़ युक्त भारत की कल्पना का शंखनाद

संघ की शाखाओं में स्वास्थ्य को नुकसान पर करेंगे आमजन को जागरूक, तीन दिवसीय संघ की बैठक का समापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 10 Sep 2019, 2:56 AM IST

the idea of a plastic-free and tree-rich India at the RSS meeting

पुष्कर में सोमवार को ब्रह्मा मंदिर दर्शन करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मौजूद भाजपा नेता।

अजमेर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देशभर की शाखाओं में प्लास्टिक मुक्त एवं पेड़ युक्त भारत का शंखनाद किया गया है। इन शाखाओं से ही प्लास्टिक का उपयोग रोकने एवं पेड़ (पौधे) लगाने की शुरुआत की जाएगी।

शाखा क्षेत्र के युवाओं, बच्चों एवं महिलाओं में प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के प्रति जागरुकता एवं स्वास्थ्य पर होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। खास बात यह है कि यह निर्णय तब लिया गया है जब केन्द्र सरकार की ओर से प्लास्टिक के उपयोग पर जल्द प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए गए हैं।

तीर्थनगरी पुष्कर में संघ की राष्ट्रीय समन्वय बैठक में पर्यावरण एवं जलसंकट के मुद्दों पर गहन मंथन के बाद इस आशय का निर्णय किया गया। सोमवार को बैठक के तीसरे दिन एक सत्र में पर्यावरण व जलसंकट की समस्या से देश को उबारने पर चर्चा हुई। पिछले वर्ष आंध्रप्रदेश के मंत्रालयम् में आयोजित बैठक में इन मुद्दों पर वर्षभर काम करने का निर्णय लिया था।

ये होंगे प्रमुख कार्य

-शाखा स्थल पर पौधरोपण, आस-पास की कॉलोनियों, खुले क्षेत्र, मार्ग के दोनों ओर पौधे लगाने के लिए आमजन को प्रेरित करना।

-तुलसी के साथ अन्य पौधों का वितरण।

-शाखाओं में पेड़-पौधों के महत्व पर बौद्धिक, चर्चा करना, क्षेत्र में लगाए पौधों की देखभाल का जिम्मा लेना।

-प्लास्टिक के उपयोग से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान को बताना, जनजागृति लाना आदि कार्य आगामी वर्ष में होंगे।

............................................................................................................

पुष्कर पूजन व ब्रह्मा मंदिर दर्शन कर लौटे नड्डा

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार शाम मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्म घाट पर पुष्कर सरोवर का दुग्धाभिषेक व पूजन किया तथा ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। उनके पुष्कर यात्रा के दौरान संघ के अनुशासन का असर दिखा। यही कारण रहा कि नड्डा ने पत्रकारों से बात भी नहीं की। यहां माहेश्वरी सेवा सदन में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय समन्वय बैठक के समापन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नड्डा सुरक्षा जाब्ते के साथ ब्रह्म घाट पहुंचे।

यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, महिला मोर्चाध्यक्ष लक्ष्मी देवी पाराशर के साथ पार्षदों व कार्यकर्ताआें ने विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में बैंडबाजों से नड्डा का स्वागत किया। पं. सुभाष पाराशर ने उन्हें सरोवर का पूजन कराया। इसके बाद वे सीधे बैठक स्थल होते हुए जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

मुस्लिम मंच के अध्यक्ष ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं मुस्लिम मंच का दायित्व संभाल रहे इंद्रेश कुमार ने सोमवार शाम ब्रह्मा मंदिर में दर्शन पूजा की।