29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyber Crime-अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले में आदर्शनगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 20 Aug 2019, 4:30 AM IST

The main accused of blackmailing porn videos arrested

Cyber Crime-अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अजमेर. नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले में आदर्शनगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी का मेडिकल करवाया।

उपनिरीक्षक बालूराम चौधरी ने बताया ने बताया कि 16 अगस्त को पीडि़ता के परिजन ने रिपोर्ट दी कि बड़लिया के रामदेव मंदिर के पास भोनाड़ा का बाडिय़ा निवासी जीवराज पुत्र छोटू सिंह रावत व उसके दो साथी ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम करने की धमकी देते हुए लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। पीडि़ता ने आरोपियों की बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दिया। आरोपियों ने वीडियो उसके पिता को भी भेज दिया। पीडि़ता के पिता ने जीवराज और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, पीडि़ता के सम्मान को ठेस पहुंचाने, अश्लीलता फै लाने और साइबर क्राइम में आईटी एक्ट 67 बी में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई चौधरी ने बताया कि आरोपी के दो साथियों की प्रकरण में कितनी लिप्तता है, उनका कितना अपराध बनता है। उसकी पड़ताल की जा रही है। अनुसंधान के बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

-----------------------------

अश्लील वीडियो बना वायरल करने के दो आरोपी गिरफ्तार

सराधना. युवती का अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मंगलवार को उन्हें नसीराबाद अदालत में पेश करेगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति ने रविवार शाम मांगलियावास थाने में शिकायत दी कि उसके साले की पुत्री का सराधना के कुछ युवकों ने अश्लील वीडियो क्लिप बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी सराधना निवासी ओमप्रकाश खोजा तथा उसके साथी राजेंद्र जाट को गिरफ्तार कर लिया।