किशनगढ़ . दीक्षार्थी ज्योति लुणावत का दीक्षा महोत्सव बैंगलोर में 13 मई को दीक्षा महोत्सव के तहत निकाला वरघोड़ा और गाए मंगलगीत
किशनगढ़ के ओसवाली मोहल्ला निवासी मार्बल व्यवसायी प्रकाश लुणावत की पुत्री दीक्षार्थी ज्योति लुणावत जीवों की रक्षा के लिए वैराग्य का मार्ग अपना रही है। उनका दीक्षा महोत्सव 13 मई को बैंगलोर स्थित राज राजेश्वरी कल्याण मंडप में होगा। जैन समाज की ओर से उनके स्वागत और अभिनंदन का कार्यक्रम प्रारंभहो गए है। धूमधाम से वरघोड़ा निकाला गया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ के भाग लिया। राजस्थान पत्रिका ने दीक्षा ले रही ज्योति लुणावत से की बातचीत।watch video