29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले आ सकता है 12th कला का नतीजा

माशिबो : पौने छह लाख से अधिक विद्यार्थी हैं पंजीकृत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 19 May 2019, 1:36 AM IST

The result of 12th arts can come before Lok Sabha election results

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले आ सकता है 12th कला का नतीजा

अजमेर.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम ( rajasthan board 12th result 2019 ) लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले जारी किए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होनी है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन इससे पूर्व ही सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम जारी करने के प्रयासों में जुटा है। इस परीक्षा के लिए 5 लाख 76 हजार 835 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

शिक्षा बोर्ड ने 15 मई को सीनियर सैकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम जारी किया था। यह परिणाम पिछले साल के मुकाबले लगभग एक सप्ताह पूर्व जारी किया गया था। कला वर्ग का परिणाम भी इसी तर्ज पर पिछले साल की तुलना में लगभग एक सप्ताह पूर्व जारी करने की कवायद शुरू हो गई है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। विद्यार्थियों के अंक भी बोर्ड कार्यालय आ चुके हैं। परिणाम को भी लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। हालांकि आगामी दो दिन तक सीनियर सैकंडरी परीक्षा कला वर्ग का परिणाम जारी होने की संभावना नहीं है। अगर परिणाम तैयार हो गया तो संभवत: 21 या 22 मई को जारी कर दिया जाएगा।