30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
‘कैलाशा’ के तरानों ने मचाई पुष्कर के रेतीले धोरों में धूम
Play video

‘कैलाशा’ के तरानों ने मचाई पुष्कर के रेतीले धोरों में धूम

लाइव कंसर्ट में दी जानदार प्रस्तुति
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 12 Nov 2019, 1:53 AM IST

पुष्कर (अजमेर) . मेला मैदान में सोमवार रात मेगा इवेन्ट के तहत बॉलीवुड के पाश्र्व गायक कैलाश खेर के गीत सुनने को सैलाब उमड़ पड़ा। गायक खेर ने शिव तांडव से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद आवो जी आवो जी, एजी म्हारे छत्र सुजान, म्हारे घर आओजी की प्रस्तुति देने के साथ ही आयोजन स्थल तालियों की गडगड़ाहट से गूंज उठा।

पुष्कर के धोरों में फिल्माया चांदना एलबम का गीत गाया। इसके बाद तौबा-तौबा ऊफ तेरी सूरत, माशा अल्ला व तेरी सूरत की प्रस्तुति दी गई। गायक ख्ेर के डान्स करने का ऑफर करते ही श्रोता झूम उठे। इसके बाद उत्साह बढ़ता ही गया। ख्ेर ने एक के बाद एक कैसे बताएं दिल तुझको चाहे, तू जाने जान पिया के रंग रंग दीन्ही ओढऩी, खुसरो रंग सुहाग की जागूं पिया के संग, रंग दीन्ही रंग दीन्ही रंग दीन्ही पिया के संग, रंग दीन्ही की प्रस्तुति देने के साथ ही श्रोताओं ने जोर जोर से हूटिंग शुरू कर दी।
क्या अम्बर से सूर्य से बिछड़ता है, क्या कभी बिन बाती दीपक जलता है। तेरे नाम पर जी लूं तेरे नाम पर मर जाऊं, तेरी दीवानी हो गई मैं का गीत गाकर भाव विभोर कर दिया। इसके बाद ए गौरी मंगल गाओ जी, चौक पुरावो जी, आज मेरे पिया घर आए की प्रस्तुति दी। आयोजन स्थल श्रोताआंंे से खचाखच भर गया। आयोजन में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का परिवार, जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, पुलिस कप्तान कुंवर राष्ट्रदीप सपत्नीक मौजूद रहे।


वीआईपी कल्चर रहा हावी

कैलाश खेर नाटि में वीआईपी कल्चर से श्रोताओं को काफी परेशान होना पड़़ा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने चहेतों को प्रवेश करने दिया तथा अन्य को धक्के देकर खड़े रहने पर मजबूर कर दिया। हालत यह हो गई कि पुलिस कर्मी मेले की ड्यूटी में कम तथा वीआईपी की सेवा में ज्यादा खड़े नजर आए।