30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Accident : यात्री ट्रेन इंजन का पहिया पटरी से उतरा, मची अफरा-तफरी

जबलपुर-अजमेर ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले हुआ हादसा यात्रियों हुए परेशान, ट्रेक रहा बाधित और कई ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलकर किया रवाना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 25 Dec 2019, 5:28 PM IST

Train Accident : यात्री ट्रेन इंजन का पहिया पटरी से उतरा, मची अफरा-तफरी

Train Accident : यात्री ट्रेन इंजन का पहिया पटरी से उतरा, मची अफरा-तफरी

अजमेर. अजमेर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के पहले ही जबलपुर से अजमेर आ रही यात्री ट्रेन इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे यात्रियों को भी वहीं उतरना पड़ा। अजमेर से रवाना होने वाली कई ट्रेन लेट हुई तो कुछ का प्लेटफार्म बदलकर रवाना किया गया। कार्यवाहक डीआरएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अजमेर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दोपहर 2.45 बजे जबलपुर से अजमेर आ रही ट्रेन प्लेटफार्म नम्बर 5 पर पहुंचने वाली थी। प्लेटफार्म शुरू होने से कुछ दूरी पहले ही ट्रेन का पहिया पटरी से उतर गया। इसके कारण यात्रियों को वहीं ट्रेन से उतरना पड़ा। सूचना पर रेलवे के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रेन के डिब्बों को इंजन से अलग कर रवाना किया। इसके बाद इंजन को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया। इसके कारण अजमेर से रवाना होने वाली कई ट्रेन लेट हो गई। वहीं कुछ का प्लेटफार्म बदलकर उसे रवाना किया गया। इस दौरान डीआरएम आर. के. मूंदड़ा सहित कई अधिकारी वहां पर मौजूद रहे।