27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी की वारदातें नहीं ले रही थमने का नाम, पुलिस की गश्ती व निगरानी कि कुछ यूं खुल रही पोल

www.patrika.com/ajmer-news/
2 min read
Google source verification
theft cases increases day by day in city

चोरी की वारदातें नहीं ले रही थमने का नाम, पुलिस की गश्ती व निगरानी कि कुछ यूं खुल रही पोल

अजमेर. शहर में चोर बेखौफ हो चुके हैं और सूने मकान व दुकानों में वारदात अंजाम देने से नहीं चूक रहे। लगातार होती चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त व निगरानी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। चोरी की बढ़ती वारदातों से आमजन खौफजता है। सूने मकान व मुख्य मार्गों पर स्थित दुकानदारों को हमेशा चोरी का डर सताता है। शनिवार रात चोर गिरोह ने क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र को निशाना बनाया। चोर गिरोह ने सूने मकान में चोरी की वारदात अंजाम दी। वहीं किराणा स्टोर में चोरी का प्रयास किया।

दुकान से समेटी नकदी ज्वैलरी
चोर गिरोह ने क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में वैशालीनगर स्थित प्रेम प्रकाश मार्ग पर मुरलीधर पंजवानी के मकान में चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर गिरोह पंजवानी के सूने मकान का ताला तोड़कर दाखिल हुए। अलमारी के लॉकर से ज्वैलरी, नकदी सहित लाखों का माल समेट ले गए। पंजवानी की सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंजवानी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है।

टूटे मिले ताले
पंजवानी ने बताया कि वह पारिवारिक काम से गत दिनों मुम्बई गया था। मुम्बई से लौटा तो मकान के दरवाजों के ताले टूटे मिले। चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी ज्वैलरी और नकदी पर साथ साफ किया। वहीं मकान में बने मंदिर में रखें नगदी व ज्वैलरी भी समेत ले गए।

दुकान में चोरी का प्रयास

कोटड़ा क्षेत्र में शनिवार रात तीन लोगों ने मांबा किराणा स्टोर में चोरी की नाकाम कोशिश की। हालांकि दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे देखकर चोर बिना वारदात अंजाम दिए भाग निकले। स्टोर संचालक नितिन जायसवाल ने बताया कि वह रविवार सुबह दुकान पहुंचा तो बाहर रखे फ्रिजर और शटर का ताला तोडऩे के निशान मिले। सीसीटीवी में फुटेज देखने पर सामने आया कि रात सवा 1 बजे चड्डी-बनियान में आए तीन युवकों ने पहले शटर और फिर फ्रिजर का ताला तोडऩे की कोशिश की। जब उनकी नजर सीसीटीवी पर पड़ी तो आरोपित फ्रीजर पर पत्थर मारकर भाग गए।

दो साल पहले चोरी
जयसवाल ने बताया कि दो साल पहले भी उसकी दुकान में चोरी की वारदात पेश आई थी। तब चोर दुकान से नकदी और खाद्य सामग्री समेट ले गए। उसने बताया कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त नियमित नहीं होने से असामाजिक तत्वों का पगफेरा बना रहता है।

जयसवाल ने बताया कि वारदात में सामान चोरी नहीं होने पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल देखने के बाद उससे सीसीटीवी फुटेज की सीडी ले ली लेकिन चोरी की वारदात अंजाम देने वाले गिरोह का पता नहीं चल सका है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग