29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन हटते ही रणथम्भौर वाले त्रिनेत्र गणेश के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ रहा रैला

रविवार वीकेण्ड कफ्र्यू होने से नहीं दिया गया प्रवेश,वन विभाग ने श्रद्धालुओं को वापस लौटाया,इससे पहले दिनों प्रदेश के कोने-कोने से गणेशधाम पहुंच रहे श्रद्धालु
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 5 Jul 2021, 1:06 AM IST

लॉकडाउन हटते ही रणथम्भौर वाले त्रिनेत्र गणेश के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ रहा रैला

लॉकडाउन हटते ही रणथम्भौर वाले त्रिनेत्र गणेश के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ रहा रैला

Ajmer अजमेर/सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड स्थित गणेश धाम पर रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। दरअसल दूर-दूर से लोग रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश के दर्शनों के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन रविवार को वीकेण्ड कफ्र्यू होने के चलते वन विभाग की ओर से गणेश धाम का गेट नहीं खोला गया। ऐसे में श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। वैसे लॉकडाउन हटते ही कई माह से बंद मंदिर खुलने पर पिछले दिनों से मंदिर में श्रद्धालुओं का रैला उमड़ रहा है।

सडक़ मार्ग हुआ जाम

रविवार को कई लोग गणेशजी के दर्शन करने पहुंच गए। वहां वाहनों की कतारें लग गई। जाम जैसे हालात बन गए। हालांकि रविवार तडक़े स्पष्ट निर्देश नहीं होने के कारण कुछ श्रद्धालुओं को त्रिनेत्र के दर्शनों के लिए प्रवेश दे दिया गया था। हालांकि बाद में वन कर्मियों ने गणेश धाम गेट को बंद कर दिया था।

श्रद्धालुओं ने किया हंगामा

गणेश धाम के अंदर प्रवेश नहीं देने के कारण गुस्साए श्रद्धालुओं ने गणेश धाम पर जमकर हंगामा किया और वन कर्मियोंं से गेट खोलने की मांग की। हालांकि वनकर्मियों ने लोगों की एक नहीं सुनी और गेट नहीं खोला। इसके बाद भी काफी देर तक श्रद्धालु गणेश धाम की गेट पर ही डटे रहे और बार-बार गेट खोलने की मांग करते रहे।

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

हंगामा बढ़ते देख मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी चंद्रभान सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की समझाइश की। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण के चलते फिलहाल रविवार को वीकेण्ड कफ्र्यू लागू किया हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं को त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शनों की अनुमति नहीं दी जा सकती है। हालांकि समझाइश पर श्रद्धालु शांत हुए और वापस लौट गए।

इनका कहना है

रविवार को वीकेण्ड कफ्र्यू था, लेकिन जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिनेत्र के दर्शन करने गणेश धाम पहुंच गए थे। ऐसे में लोगों की समझाइश कर उन्हें वापस भेज दिया गया।
चंद्रभान सिंह, थानाधिकारी, कोतवाली, सवाईमाधोपुर