30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Reality Check-बैंकों में कहीं गार्ड नहीं तो कहीं बंद मिले अलार्म

पुलिस जांच में खुलासा :- जिले के कई बैंकों के सिक्योरिटी सिस्टम में खामियां सामने आई हैं। जिले में पुलिस अभियान चला बैंक, एटीएम बूथ सुरक्षा सिस्टम की जांच, पड़ताल के आदेश दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 19 Sep 2019, 4:15 AM IST

Reality Check-बैंकों में कहीं गार्ड नहीं तो कहीं बंद मिले अलार्म

Reality Check-बैंकों में कहीं गार्ड नहीं तो कहीं बंद मिले अलार्म

अजमेर. जिले के कई बैंकों के सिक्योरिटी सिस्टम में खामियां सामने आई हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने जिले में अभियान चलाकर बैंक, एटीएम बूथ सुरक्षा सिस्टम की जांच, पड़ताल के आदेश दिए, जिसमें कई बैंकों में सुरक्षाकर्मी नदारद मिले तो कई बैंक में अलार्म सिस्टम बंद पड़ा है।

प्रदेश में बैंक में लूटपाट व एटीएम तोडऩे की वारदात के मद्देनजर अजमेर जिले में बैंक, वित्तीय संस्थाओं व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का संबंधित थाना पुलिस के जरिए सर्वे कराया है। इसमें चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं कि कई बैंकों में मुख्यद्वार पर सुरक्षागार्ड तक नहीं हैं, जबकि अलार्म सिस्टम या तो नहीं है जहां कुछ स्थानों पर है तो वह लम्बे समय से खराब पड़े हैं।

पुलिस अधिकारियों की माने तो सुरक्षागार्ड की मौजूदगी मात्र से बैंक में आने वाले संदिग्ध व्यक्ति की प्रवेश के वक्त पहचान में आसानी रहती है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, अलार्म (सायरन) लगाया जाना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में सुरक्षा अलार्म (सायरन) बजाकर भी मदद ली जा सकती है। तमाम बैंक प्रबंधन को अलार्म व सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

यह होंगे अनिवार्य
बैंक, एटीएम बूथ पर मौजूद बैंक कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी आपात स्थिति में अलार्म बजाएंगे। इसके अलावा बैंक, एटीएम बूथ पर संबंधित थानाधिकारी, थाना, बीट कांस्टेबल का नम्बर, बैंक प्रबंधक का दूरभाष नम्बर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में संबंधित व्यक्ति से तुरन्त सम्पर्क किया जा सके।

इनका कहना है...

जहां सिक्योरिटी सिस्टम प्रोपर काम नहीं कर रहा था, वहां पिछले दिनों ये वारदातें पेश आई हैं। इन सबको को ध्यान में रखते हुए जिले में बैंक व एटीएम का सिक्योरिटी सिस्टम जांचा गया। कुछ बैंक में सुरक्षा गार्ड और अलार्म (सायरन) सिस्टम नहीं मिले। बैंक प्रबंधन को सुरक्षाकर्मी के अतिरिक्त सिस्टम को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
- कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक