
ऐसे तो कैसे बढ़ेगा यहां बेटियों का गौरव, जब मुख्यमंत्री ने घोषणा तो कर दी लेकिन खैर खबर नहीं ली अब तक
सुनील जैन/अजमेर. मुख्यमंत्री की पहल पर बेटियों को सम्मान व गौरव का अहसास कराने के लिए प्रस्तावित बेटी गौरव उद्यान को लेकर अजमेर विकास प्राधिकरण की गति धीमी है। मनोरंजन व खेल की आधुनिक सुसाज्जित सुविधाओं के साथ अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित इस उद्यान का काम करीब एक साल बाद भी धरातल पर नहीं आया है।
पुरानी विश्राम स्थली पर आनासागर झील के किनारे प्रस्तावित इस उद्यान के लिए लगभग 18210 वर्ग मीटर जगह चिह्नित कर डीपीआर भी तैयार कर ली गई, लेकिन इसे अन्तिम रूप नहीं दिया गया है। तैयार की गई डीपीआर के मुताबिक इसमें तेईस गतिविधियां शामिल की गई है, जिस पर करीब 13.20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
प्राधिकरण की ओर से सितम्बर 2017 में अहमदाबाद की एक फर्म को डीपीआर के लिए कार्यादेश जारी किया गया। फर्म ने कंसल्ल्टेन्सी कार्य पूर्ण कर डीपीआर फरवरी माह में प्राधिकरण को प्रस्तुत कर दी लेकिन डीपीआर में कुछ बिन्दुओं पर संशोधन की बात सामने आई। इसके बाद से संशोधन की प्रक्रिया ही चल रही है, जो अभी तक पूरी नहीं हुई।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में करेंगे शामिल
एडीए की 13 दिसम्बर 2017 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार बेटी गौरव उद्यान का कार्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जाने का निर्णय लिया गया है। डीपीआर फाइनल होने के बाद यह प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को सौंपा जाएगा।
डीपीआर में यह सुविधाएं प्रस्तावित
-चिल्ड्रन पार्क
-सीनियर सिटीजन पार्क
-योगा गार्डन
-फ्लावर गार्डन
-ओपन एयर जिम
-बच्चों का प्ले एरिया
-एक्यूूप्रेशर ट्रेक
-केफेटेरिया
-कलर दीर्घा
-ओपन थिएटर
-खेल मैदान
-पार्र्किंग
-कॉमन यूटिलिटी
-हरित क्षेत्र
-लैंडस्केप पार्क
-हर्बल पार्क
-लॉन
-साइकिल ट्रेक
-जॉगिंग ट्रेक
-पक्षियों के दाना डालने का स्थान
-गेम जोन
-वाटर पॉन्ड बिद बोटिंग
-लोटन मंगरी
मुख्यमंत्री की ओर से बेटी गौरव उद्यान योजना शुरू की गई थी और अजमेर में भी उद्यान प्रस्तावित है। इसको लेकर अजमेर विकास प्राधिकरण से बात की जाएगी।
-देवेन्द्र अग्रवाल, राज्य सलाहकार, राजस्थान सरकार
बेटी गौरव उद्यान के निर्माण से सम्बन्धित कार्यवाही की जा रही है। प्रस्तावित योजना का कार्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से करवाया जाएगा।
-शिवशंकर हेड़ा, अध्यक्ष, अजमेर विकास प्राधिकरण
Published on:
27 Jun 2018 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
