29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दान राशि पर चोरों का धावा

दिनदहाड़े दानपेटी तोड़ी, दो दुकानों से भी नकदी उड़ाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Shiv Kumar Jangid

•

Updated: 19 Sep 2019, 2:26 AM IST

दान राशि पर चोरों का धावा

चोरों ने मंदिर में तोड़ी दानपेटी

अजमेर. चोरों की हिमाकत देखिए। ये इतने बैखोफ है कि भगवान का घर भी नहीं छोड़ रहे। चोर गिरोह ब्यावर शहर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात अंजाम देने से नहीं चूक रहे। टॉडगढ़ में बाजार में स्थित भगवान श्रीराम मंदिर की दानपेटी को तोड़ चोर नकदी ले उड़े।

हर रोज की तरह शाम करीब 7 बजे पुजारी पूजा करने गए तो चोरी का पता चला। चोरों ने मंदिर के दानपात्र को सरिए से तोडक़र उसमें रखी दान राशि चुरा ली। चोरी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इधर ब्यावर शहर के उदयपुर रोड स्थित दो दुकानों पर मंगलवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दोनों प्रतिष्ठानों से चोर नकदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी की जानकारी बुधवार सुबह लगी। शहर थाना पुलिस में दी शिकायत में गौरव भराडि़या ने बताया कि उदयपुर रोड पर उनकी मार्बल की दुकान है। चोर ताला तोडक़र कटर मशीन, कटर एवं सात हजार रुपए नकद चुराकर ले गए। इसी प्रकार एक अन्य मार्बल के गोदाम के कमरे का ताला तोडक़र सामान पार कर लिया। पीडि़त दुकानदार अंकित ने बताया कि चोर कटर मशीन, चांदी के सिक्के व छह हजार रुपए सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। इन्होंने चोरी की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।