
भूलकर भी नहीं भेजें बच्चों को यहां, नहीं तो खतरे से होंगे रूबरू
मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).
शहर के खोड़ा गणेश रोड स्थित पार्क में अगर आप बच्चों को अकेले भेजने की सोच रहे हैं तो यह उनके लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है, क्योंकि यह सिर्फ नाम का पार्क है। उपेक्षित स्थिति के कारण इन दिनों यह खस्ताहाल हो रखा है।
हरियाली की जगह झाडिय़ां उगी हैं और बच्चों के खेलने के साधन टूटे हुए हैं। रखरखाव नहीं होने से चारदीवारी भी टूट गई है। एेसे में यहां बच्चे हरियाली की जगह खतरे से ही रूबरू होंगे।
खोड़ा गणेश रोड स्थित पार्क केवल नाममात्र का बचा है। उपेक्षा और रखरखाव नहीं होने से इसका क्षेत्रवासियों के लिए उपयोग नहीं हो रहा है। नतीजन क्षेत्रवासियों को सड़क पर ही घूमना पड़ता है। इस पार्क में बच्चों के लिए बनाई सीमेंट की फिसलपट्टी कई जगह से टूट चुकी है, जिस कारण बच्चों के लिए उपयोग मुश्किल है।
झूले भी टूट चुके हैं। इस पार्क के ऊपर से विद्युत लाइन खींची हुई है। न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी श्याम सुंदर पायक ने बताया कि इस बारे में कई बार नगर परिषद को पत्र लिखा जा चुका है। इसमें इस पार्क की हालत सुधारने की मांग की जा चुकी है।
किया जा सकता है विकसित
इस पार्क की चारदीवारी की मरम्मत कर इसके विकास की ओर ध्यान दिया जाए तो यह हरियाली से भरा पूरा हो सकता है। इसमें बच्चों के खेलने-कूदने और बड़ों के घूमने की जगह आसानी से बनाई जा सकती है। इससे यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी बन जाएगा।
Published on:
05 May 2019 03:02 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
