29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजाना बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

जल की बचत को लेकर जलदाय विभाग बेपरवाह : मार्टिंडल ब्रिज के पास पाइप लाइन में लम्बे अर्से से रिसाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 26 Jun 2019, 6:01 AM IST

Thousands of liters of water being wasted every day

रोजाना बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

अजमेर. जलदाय विभाग बीसलपुर बांध के पानी की बचत को लेकर गंभीर नहीं है। शहरवासी दो से तीन की कटौती झेल रहे हैं। लेकिन विभाग के अफसर मार्टिंडल ब्रिज और इसके आसपास बहते हजारों लीटर पानी को रोकने में नाकाम हैं। यहां लम्बे अर्से से पानी की बर्बाद जारी है। लेकिन आलाधिकारियों को कतई परवाह नहीं है।

बीसलपुर बांध से नसीराबाद, माखूपुरा, आदर्श नगर, नसीराबाद रोड, स्टेशन रोड, रामगंज, केसरगंज, वैशाली नगर, होते हुए विभिन्न इलाकों तक स्टील पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचता है। स्टील की पाइप लाइन मार्टिंडल ब्रिज के नीचे से भी गुजर रही है।

जगह-जगह लीकेज
मार्टिंडल ब्रिज के नीचे से निकल रही बीसलपुर लाइन में जगह-जगह लीकेज हो गए हैं। यहां लगे वॉल्व से हमेशा तेज रफ्तार से पानी बहता रहता है। इसके अलावा लाइन के ज्वॉइंट और पाइप कई जगह टूट चुके हैं। इनसे लगातार पानी गंदे नाले में बहता देखा जा सकता है। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से जारी है। जलदाय विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने पाइप लाइन को ठीक करना मुनासिब नहीं समझा है।


लोग धड़ल्ले से भरते हैं पानी

ब्रिज के नीचे लगे वॉल्व से पानी का लोग मुफ्त में उपयोग कर रहे हैं। लोडिंग टेम्पो, साइकिल और अन्य वाहनों पर लोग टंकियां लादकर पहुंचते हैं। यहां से पाइप लगाकर टैंक या टंकियां भरकर ले जाते हैं। अनमोल पानी की बर्बादी को रोकने में जलदाय विभाग नाकाम साबित हो रहा है।