कालीचरण/मदनगंज-किशनगढ़.किशनगढ़-दिल्ली और दिल्ली से किशनगढ़ के बीच में शुरू हुई स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट कामयाब हो रही है। पहले दिन से ही दिल्ली आने-जाने वाली दोनों फ्लाइटों में भरपूर यात्री भार मिलना और सभी सीटें फुल होना अच्छी खबर है। बीते 12 दिन में 26 फ्लाइट्स में (दोनों तरफ की) तकरीबन 1702 यात्री हवाई सफर कर चुके हैं। इनमें विमान के कू्र मैम्बर्स की संख्या अलग है।